SM Trends: 16 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 16 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।

SM Trends Of 16 Feb
SM Trends Of 16 Feb

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाना है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है और इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मुंबई इंडियंस टीम को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनर Allah Ghazanfar चोटिल होने की वजह से आगामी सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

इससे अफगानिस्तान को भी झटका लगा है, क्योंकि Allah Ghazanfar चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी कम समय में अपना नाम बना लिया है और उनकी घातक गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

हालांकि, मुंबई इंडियंस ने Allah Ghazanfar के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान के ही अनुभवी स्पिनर मुजीब उर रहमान को मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किया गया है।

इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग 2025 में आज यानी 16 फरवरी को गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह यूपी वॉरियर्स का इस सीजन पहला मैच है। गुजरात जायंट्स की बात की जाए तो उन्हें सीजन के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

 

 

 

close whatsapp