इतने सारे कोच पाकिस्तान टीम के साथ मेहनत कर रहे हैं, फिर भी इन खिलाड़ियों से कुछ नहीं हो रहा - क्रिकट्रैकर हिंदी

इतने सारे कोच पाकिस्तान टीम के साथ मेहनत कर रहे हैं, फिर भी इन खिलाड़ियों से कुछ नहीं हो रहा

12 जनवरी से शुरू होगी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया से मिली टेस्ट सीरीज की हार को छोड़ पाकिस्तान टीम आगे बढ़ गई है, ये टीम अब आपको नए कप्तान के अंडर टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। वहीं इस सीरीज के लिए पाक टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन इस समय जैसी लय में ये टीम नजर आ रही है उसके देखकर ऐसा लग रहा है कि पाक टीम को इस बार भी हार के लौटना पड़ेगा और ऑस्ट्रेलिया ने शान मसूद की कप्तानी वाली टीम को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराई है।

अब फिर से नए कप्तानों की जोड़ी मिली है पाकिस्तान टीम को

बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं, इस बदलाव के तहत अब टी20 प्रारूप में आपको शाहीन शाह कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। तो शाहीन का साथ उप-कप्तान के तौर पर मोहम्मद रिजवान देंगे, जिसका ऐलान हाल ही में किया गया। साथ ही अब एक बार फिर से सभी की नजर बाबर आजम पर होगी, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर फ्लॉप साबित हुए थे और अगर उनका प्रदर्शन टी20 में भी एसा रहा था तो फिर आप बाबर को पाक टीम से बाहर होते हुए जल्द ही देखेंगे।

इतने कोच होने के बाद भी कुछ नहीं कर पाती पाकिस्तान टीम

*12 जनवरी से शुरू होगी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज।
*5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम ने शुरू किया अभ्यास।
*इस दौरान टीम के अलग-अलग कोच दे रहे थे खिलाड़ियों को ज्ञान।
*कोचों का एक अलग से बड़ा पैनल गया है इस टीम के साथ में।

पाकिस्तान टीम के अभ्यास सत्र का वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

साथ ही कुछ तस्वीरें भी की है PCB ने पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

पाकिस्‍तान की टीम टी20 सीरीज के लिए (न्‍यूजीलैंड के खिलाफ)

शाहीन शाह अफरीदी (कप्‍तान), आमिर जमाल, अब्‍बास अफरीदी, अबरार अहमद, आजम खान, बाबर आजम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसीबुल्‍लाह खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्‍मद नवाज, मोहम्‍मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्‍मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उसामा मीर और जमां खान।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?