कप्तान रोहित शर्मा जिम के इतने वीडियो डालते हैं, लेकिन मैदान पर फिट नजर नहीं आते! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित शर्मा जिम के इतने वीडियो डालते हैं, लेकिन मैदान पर फिट नजर नहीं आते!

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टा पर नई रील की शेयर।

Rohit Sharma (Photo Source: Instagram)
Rohit Sharma (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी बार ट्रोल होते हैं, सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स उनके वजन पर काफी तंज कसते हैं और मीम्स बनाते हैं। वहीं रोहित इन दिनों लगातार जिम और फिटनेस से जुड़ी पोस्ट शेयर कर रहे हैं, साथ ही वो खुद को लंका सीरीज के लिए तैयार करने में भी लगे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा कब हुए थे चोटिल?

इंडिया-बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी, इसी सीरीज के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी थी और फिर वो बीच दौरे से ही इस चोट के कारण भारत लौट आए थे। दूसरी ओर अब वो पूरी तरह फिट हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।

जिम में भी कप्तान रोहित शर्मा को नाचना है भाई

*टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टा पर नई रील की शेयर।
*नई रील वीडियो में जिम में कसरत करते नजर आ रहे हैं रोहित।
*साथ ही जिम में मस्ती के मूड में थे हिटमैन, किया जमकर डांस भी।
*लंका के खिलाफ वनडे सीरीज से करेंगे मैदान पर वापसी।

जिम में कड़ी मेहनत करते हुए कप्तान रोहित शर्मा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

हाल ही में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे कप्तान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से करेंगे हिटमैन वापसी

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

close whatsapp