यहां देखें 30 जून के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट और वीडियो

SM Trends: 30 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

पीसीबी ने लगभग 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद पूर्व क्रिकेटर अजहर महमूद को पाक टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया है

Social Media Trends (image Source: X)
Social Media Trends (image Source: X)

इस वक्त नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच दूसरा वन-डे मैच खेला जा रहा है, जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इससे पूर्व में पहले वन-डे मैच में भारत ने जीत हासिल की थी।

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार लगभग 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद पूर्व क्रिकेटर अजहर महमूद को पाक टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया है। बता दें पाकिस्तान टीम में यह पद दिसंबर 2024 में जेसन गिलिप्सी के इस्तीफे के बाद से खाली था।

जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन हाल ही में हरभजन सिंह और गीता बसरा के टॉक- शो ‘हू इज द बॉस’ में नजर आए। जहां उन्होंने अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बात की। बुमराह और संजना ने 2021 में शादी की। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया था। अभी उनका एक प्यारा सा बेटा है, जिसका नाम अंगद है।

 

 

 

 

 

 

close whatsapp