हर कोई Dhoni की इस सादगी का कायल है, फैन्स को आज भी तस्वीरों के लिए नहीं करते मना - क्रिकट्रैकर हिंदी

हर कोई Dhoni की इस सादगी का कायल है, फैन्स को आज भी तस्वीरों के लिए नहीं करते मना

अपने फैन्स को कभी भी निराश नहीं करते हैं Dhoni

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

साल 2025 के IPL में Dhoni खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं, इसे लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। लेकिन इस बीच फैन्स को माही की झलक एक-दो दिन में देखने को मिल जाती है, जहां सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा वीडियो या तस्वीर वायरल हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है और नई तस्वीर में माही खास लोगों के साथ नजर आ रहे हैं।

रांची में कई बार फैन्स ने किया है Dhoni को स्पॉट

साल भर में Dhoni सिर्फ IPL के दौरान मैदान पर नजर आते हैं, वहीं ये खिलाड़ी अपना ज्यादा से ज्यादा समय रांची में बिताता है। ऐसे में समय-समय पर धोनी अपनी कार या बाइक लेकर अकेले सैर करने निकल पड़ते हैं, जिसके चलते कई बार फैन्स उनके पीछे लग जाते हैं और वीडियो बना लेते हैं। आपको बता दे कि माही को कार और बाइक का गजब शौक है, साथ ही उन्होंने अपने फार्म हाउस में गाड़ियों के लिए अलग से शॉरूम टाइप बना रखा है।

Dhoni को अपने फैन्स से एक अलग ही लगाव है

*फैन्स को निराश करना नहीं सीखा Dhoni ने, हमेशा लेते उनके साथ तस्वीर
*इसी कड़ी में माही की एक नई तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल
*तस्वीर में कई सारे फैन्स के साथ नजर आ रहे हैं माही, हर फैन है काफी खुश
*Jharkhand की बताई जा रही है ये तस्वीर, सिंपल लुक में दिख रहे हैं धोनी

फैन्स के साथ Dhoni की ये तस्वीर आई है सामने

आज भी धोनी की फिटनेस कमाल की है

धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए 4 साल हो गए हैं, ऐसे में वो सिर्फ IPL खेलते हैं। लेकिन उसके बाद भी माही फिटनेस के मामले में युवा खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ देते हैं, IPL 2024 में चोटिल होने के बाद भी धोनी हर मैच खेल रहे थे और सिर्फ अपने हाथों की ताकत से खड़े-खड़े छक्के मार रहे थे। इस बीच उनका एक नया वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धोनी Badminton खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

ये वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

close whatsapp