गजब हो गया! सौरव गांगुली अब विराट कोहली का साथ दे रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

गजब हो गया! सौरव गांगुली अब विराट कोहली का साथ दे रहे हैं

विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में आंकड़े शानदार हैं- गांगुली।

Virat Kohli and Sourav Ganguly
Virat Kohli and Sourav Ganguly. (Photo by Kuntal Chakrabarty/IANS)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच कुछ समय पहले तनातनी कई खबरें आई थी, साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली के कुछ बयानों से सौरव गांगुली नाराज हैं। लेकिन लगता है अब दोनों के बीच सब सही हो गया है।

सौरव गांगुली हो गए थे विराट कोहली के बयान से नाराज

विराट कोहली की कप्तानी छोड़ने को लेकर काफी बवाल मचा था, इस बीच लगातार बयानों का दौर चला था और विराट ने BCCI के खिलाफ भी बोला था। जिसे लेकर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली काफी ज्यादा नाराज हुए थे, लेकिन अब वो विराट का साथ दे रहे हैं।

विराट कोहली को बुरे वक्त में मिला सौरव गांगुली का साथ

*विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में आंकड़े शानदार हैं- गांगुली।
*ऐसे आंकड़े बिना क्षमता और काबिलियत के नहीं हो सकते- सौरव गांगुली।
*सौरव गांगुली बोले विराट जल्दी ही फॉर्म में लौटेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
*विराट को रास्ता तलाशना होगा और सफल होना होगा- सौरव गांगुली।

हर कोई किंग कोहली पर निशाना साध रहा है

सीरीज दर सीरीज विराट कोहली लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, जिसके बाद हर कोई उनपर निशाना साध रहा है और उन्हें टीम से ड्रॉप करने की बात कर रहा है जिसमें कई दिग्गजों का नाम भी शामिल है।

कपिल देव ने भी बोली थी ड्रॉप करने की बात

जी हां कपिल देव ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अश्विन लगातार ड्रॉप हो सकते हैं तो खराब खेल को देखते हुए विराट को भी ड्रॉप कर देना चाहिए। लेकिन कपिल देव के बयान से विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा काफी ज्यादा नाराज हुए थे।

close whatsapp