'वह बाबर आजम बनने जा रहे है' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में जल्दी आउट होने के बाद गिल को लेकर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन 

‘वह बाबर आजम बनने जा रहे है’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में जल्दी आउट होने के बाद गिल को लेकर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन 

5 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए टी20आई उपकप्तान गिल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस समय दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 31 अक्टूबर, शुक्रवार को ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।

तो वहीं, इस मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम ने पावरप्ले के भीतर ही टाॅप के चार बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं।

दूसरी ओर, इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाए गए शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद फैंस मजेदार प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। गिल 5 रनों के निजी स्कोर पर भारतीय पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर जोश हेजलवुड के खिलाफ मिचेल मार्श को कैच थमा बैठे।

देखें शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद फैंस ने किस तरह दी प्रतिक्रियाएं

 

close whatsapp