भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम दिसंबर-जनवरी में T20 सीरीज के लिए करेगी दक्षिण अफ्रीका का दौरा
यह सीरीज 27 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 के बीच तशवाने के तुक्स ओवल में खेली जाएगी।
अद्यतन - नवम्बर 18, 2022 3:57 अपराह्न

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने पुष्टि की कि दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर-19 टीम अगले महीने पांच मैचों की T20 सीरीज में भारत की मेजबानी करेगी। यह सीरीज भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के लिए आईसीसी अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का एक अच्छा अवसर प्रदान करेगी।
आपको बता दें, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) अगले साल 14-29 जनवरी के बीच आईसीसी अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप के पहले संस्करण का आयोजन करने जा रहा है, और साथ ही फरवरी में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भी करेगा। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम और भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज 27 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 के बीच तशवाने के तुक्स ओवल में खेली जाएगी।
आईसीसी अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप से पहले भारत करेगा दक्षिण अफ्रीका का दौरा
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने यह भी पुष्टि की है कि दक्षिण अफ्रीका और भारत 14 जनवरी 2023 को बेनोनी के विलोमूर पार्क में आईसीसी अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगे। दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम को स्कॉटलैंड और यूएई के साथ ग्रुप डी में रखा गया है।
SERIES ANNOUNCEMENT 🚨#SAW19 will host India Women U19 in a 5-match T20 series as part of their ICC U19 Women's World Cup preparations 🇿🇦🇮🇳
All the details 🔗 https://t.co/NGgOS8NIkI#BePartOfIt pic.twitter.com/FotL1JdJn0
— Proteas Women (@ProteasWomenCSA) November 16, 2022
दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच दिनेश देवनारायण ने CSA के हवाले से कहा: “हमारे लिए अन्य अंतरराष्ट्रीय देशों के साथ अपनी प्रगति को मापना बहुत जरुरी है। हमारी टीम कड़ी मेहनत कर रही है और SA प्रांतीय महिला घरेलू टीमों के खिलाफ खेल रही है। यह जानते हुए कि भारत का घरेलू ढांचा अच्छा है, इस सीरीज के माध्यम से हमें पता चलेगा कि एक देश के रूप में हम कहां हैं।
इसके अलावा, यह T20 सीरीज अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले हमारी तैयारियों की तस्वीर भी साफ करेगा। हम आशा करते हैं कि हम भारत के खिलाफ अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सक्षम हो पाएंगे और एक टीम के रूप में शानदार क्रिकेट खेल सकते हैं।”
दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला बनाम भारत अंडर-19 महिला T20 सीरीज के पूरे शेड्यूल पर डालिए एक नजर –
27 दिसंबर 2022- पहला टी-20- तुक्स ओवल, तशवाने
29 दिसंबर 2022 – दूसरा टी-20 – तुक्स ओवल, तशवाने
31 दिसंबर 2022- तीसरा टी-20-तुक्स ओवल, तशवाने
02 जनवरी 202 – चौथा टी-20 – तुक्स ओवल, तशवाने
04 जनवरी 2023- पांचवा टी-20-तुक्स ओवल, तशवाने