राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले उमरान मलिक को याद आए सिद्धू मूसेवाला!
कुछ ही देर में शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स-सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच।
अद्यतन - अप्रैल 2, 2023 2:38 अपराह्न

अब से कुछ ही देर में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा IPL 2023 में, वहीं एक बार फिर से उमरान मलिक पर सभी की नजरें होगी। SRH टीम के लिए भुवी के बाद उमरान सबसे अहम तेज गेंदबाज है, साथ ही उनकी रफ्तार अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों की हवा टाइट कर देती है।
IPL के जरिए टीम इंडिया में आए उमरान मलिक
जी हां, कुछ ही मैचों में उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार का जादू दिखाया था, जिसके बाद वो उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो गई और अब वो लगातार भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं। साथ ही शोएब अख्तर, ब्रेट ली और डेल स्टेन से पूर्व दिग्गज गेंदबाज उमरान की स्पीड से काफी ज्यादा ही प्रभावित हैं।
सिद्धू मूसेवाला की याद आ गई उमरान मलिक को!
*कुछ ही देर में शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स-सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच।
*इस बड़े मुकाबले से पहले तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने शेयर की इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में उमरान ने किया सिद्धू मूसेवाला वाला थापी एक्शन ।
*उमरान मलिक को देखने के लिए हमेशा से फैन्स रहते हैं काफी ज्यादा उत्साहित।
एक नजर डालते हैं उमरान मलिक की इंस्टा स्टोरी पर
मैच के लिए दोनों टीमों (SRH vs RR) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), टी नटराजन, अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान) और उमरान मलिक।
राजस्थान राॅयल्स (RR):
शेमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुलदीप सेन, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल।