न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका टीम है पूरी तरह से तैयार, यह है स्क्वॉड - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका टीम है पूरी तरह से तैयार, यह है स्क्वॉड

इस व्हाइट बॉल सीरीज की शुरुआत 9 नवंबर से हो रही है।

Srilanka Cricket (Pic Source-X)
Srilanka Cricket (Pic Source-X)

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि, इस व्हाइट बॉल सीरीज की शुरुआत 9 नवंबर से हो रही है। श्रीलंका टीम की कप्तानी चरिथ असलंका करते हुए नजर आएंगे।

श्रीलंका टीम में एक बार फिर से अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका को बाहर कर दिया है। इस अनुभवी ऑलराउंडर ने श्रीलंका की ओर से अंतिम मैच अपने घर में टीम इंडिया के खिलाफ खेला था। दासुन शनाका का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में श्रीलंका टीम में जगह नहीं मिली है।

भानुका राजपक्षे ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की है। वनडे टीम की बात की जाए तो कुसल परेरा ने भी टीम में धमाकेदार वापसी की है। इससे पहले श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेली थी जिसको उन्होंने 2-1 से अपने नाम किया था।

यह रही श्रीलंका की वनडे टीम:

चरिथ असालंका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पाथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुष्का, दुनिथ वेलालगे, वानिंदु हसरंगा, महेश ठीकशाना, जेफरी वांडरसे, चामिंदु विक्रमसिंघे, असिता फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मोहम्मद शिराज।

यह रही श्रीलंका की टी20 टीम:

चरिथ असालंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महेश ठीकशाना, दुनिथ वेलागे, जेफरी वांडरसे, चामिंदु विक्रमसिंघे, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो और असिथा फर्नांडो।

न्यूजीलैंड को श्रीलंका का दौरा दो टी20 और तीन वनडे मैच के लिए करना है

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 9 नवंबर को हो रही है और दूसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत 13 नवंबर से होगी। दोनों ही टीमें इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और दोनों ही सीरीज में इन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?