एशिया कप ट्रॉफी के साथ फैन्स के बीच नाचे श्रीलंका टीम के कप्तान
एशिया कप 2022 फाइनल के बाद श्रीलंका टीम ने जमकर मनाया जश्न।
अद्यतन - सितम्बर 12, 2022 2:10 अपराह्न

11 सितंबर 2022 की तारीख श्रीलंका टीम अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलेगी, इस दिन ये टीम एशिया क्रिकेट की सरताज बनी है और इस टीम ने फाइनल में मजबूत पाकिस्तान टीम को मात दी है। वहीं एशिया कप 2022 का खिताब जीतने के बाद पूरी टीम जश्न मना रही है और इस जश्न से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मुश्किल समय में श्रीलंका टीम ने दी देश को खुशी
पिछले काफी समय से श्रीलंका देश काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है, वहां लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में टीम का एशिया कप जीतना, देश के लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशी से कम नहीं होगा।
एशिया कप ट्रॉफी के साथ स्टेडियम के बाहर नाचने लगी श्रीलंका टीम…
*एशिया कप 2022 फाइनल के बाद श्रीलंका टीम ने जमकर मनाया जश्न।
*पहले इस टीम ने खिताब जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में मचाया जमकर हंगामा।
*फिर स्टेडियम से बाहर आने के दौरान सभी खिलाड़ी जमकर नाचने लगे।
*इस दौरान लंका टीम के कप्तान ने हाथ में ट्रॉफी लेकर जमकर किया डांस।
श्रीलंका टीम के खिलाड़ियों का डांस आप भी देखो
ड्रेसिंग रूम में भी खुद को नहीं रोक पाए ये सभी खिलाड़ी
सुपर-4 में टीम ने किया बेहद शानदार प्रदर्शन
वहींं इस एशिया कप में लंका टीम को इतना मजबूत नहीं माना जा रहा था, साथ ही टीम टूर्नामेंट का पहला मैच भी हार गई थी। लेकिन इस टीम ने कमाल की वापसी करते हुए पहले ग्रुप स्टेज में जीत की कहानी लिखी और फिर सुपर-4 में इस टीम का खेल सबसे ज्यादा मजबूत हो गया और टीम ने 2 बार पाक टीम को मात दी।