T20 World Cup, Super 8: श्रीलंका को 5 रन से हराकर भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई पाकिस्तान
पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने खेली मैच विनिंग पारी
अद्यतन - Feb 28, 2026 11:33 pm

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया। बता दें इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पांच रन से जीत हासिल की, लेकिन इस जीत के बाद भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान (100) की शतकीय पारी के दम पर, पाकिस्तान ने 213 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 207 रन ही बना सकी। श्रीलंका को कप्तान दासुन शनाका ने 31 गेंदों में 2 चौके व 8 छक्कों की मदद से 76* रनों की तूफानी पारी खेल, टीम को मैच जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 212 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए एक पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा।
पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान (100) की शतकीय पारी के अलावा फखर जमान ने 42 गेंदों में 9 चौके व 4 छक्कों की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली, और दोनों ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की शानदार साझेदारी टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने के लिए नींव रखी।
दूसरी ओर, गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दासुन शनाका को 2 और दुशमांता चमीरा के हाथ 1 विकेट लगा।
इसके बाद, श्रीलंका 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 207 रन ही बना पाई। कप्तान दासुन शनाका (76*) की कप्तानी पारी के अलावा पवन रथनायके ने 58 रनों की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 4 ओवर में 23 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, नसीम शाह व मोहम्मद नवाज के हाथ 1-1 विकेट लगा।