अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरिमनी के दौरान हार्दिक पांड्या ने रणवीर सिंह के साथ 'Sanedo' गाने में किया जमकर डांस, यह रही वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरिमनी के दौरान हार्दिक पांड्या ने रणवीर सिंह के साथ ‘Sanedo’ गाने में किया जमकर डांस, यह रही वीडियो

हार्दिक पांड्या को हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी की सेरेमनी में रणवीर सिंह के साथ एक गुजराती गाने में जमकर डांस करते हुए देखा गया।

Hardik Pandya and Ranveer Singh (Pic Source-X)
Hardik Pandya and Ranveer Singh (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी की सेरेमनी में रणवीर सिंह के साथ एक गुजराती गाने में जमकर डांस करते हुए देखा गया।

फोटोजर्नलिस्ट वायरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा की है। यह वीडियो आज यानी 15 जुलाई को सोशल मीडिया पर साझा की गई। इस वीडियो में देखा जा सकता है की हार्दिक पांड्या प्रसिद्ध गुजराती फ़ॉक गाना ‘Sanedo’ में जमकर डांस कर रहे हैं। प्रसिद्ध गायक राहुल वैद्य ने हल्दी सेरिमनी के दौरान यह गाना गया। हार्दिक पांड्या के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी इस गाने पर अपने जलवे बिखेरे।

इन दोनों ने ही काफी अच्छी तरह से डांस किया और तमाम फैंस को हैरान कर दिया। बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई भारतीय खिलाड़ी मौजूद थे। यही नहीं कई बॉलीवुड सितारों को भी इस शादी के सेरेमनी में देखा गया।

यह रही हार्दिक पांड्या के डांस की वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस टीम के कप्तानी की थी जिसकी सह-मालकिन नीता अंबानी है। यही नहीं उन्होंने अपना इंडियन प्रीमियर लीग का डेब्यू भी 2015 में मुंबई इंडियंस की ओर से ही किया था। 2022 और 2023 सीजन में हार्दिक गुजरात टाइटंस टीम में चले गए थे। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यही नहीं गुजरात टाइटंस ने 2023 सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की की थी।

2024 सीजन से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। यही नहीं रोहित शर्मा को हटाकर फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया। इस अनुभवी ऑलराउंडर का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी काफी अच्छा रहा था। उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में से बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी छाप छोड़ी थी और कई फैंस का दिल जीत लिया था।

close whatsapp