SL vs IND 1st ODI Match Preview: मैच प्रीव्यू व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लीजिए यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IND 1st ODI Match Preview: मैच प्रीव्यू व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लीजिए यहां

श्रीलंका का सामना भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 2 अगस्त को होगा। 

Sri Lanka vs India, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)
Sri Lanka vs India, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)

Sri Lanka vs India: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। हाल ही मेंं भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हुई, जिसे मेहमान टीम ने 3-0 से अपने नाम किया। वहीं अब दोनों टीमों के बीच 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है।

बता दें कि इस वनडे सीरीज का पहला मैच कल, शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की निगाहें एक बार टी20 सीरीज की तरह, वनडे सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। आइए देखते इस वनडे मैच का मैच प्रीव्यू व संभावित प्लेइंग इलेवन:

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (R Premadasa Stadium Pitch Report):

आर प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक कुल 150 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 225 रन है। इस मैदान पर श्रीलंका ने भारत के खिलाफ एशिया कप में ही मुकाबला खेला था, जिसमें पूरी लंकाई टीम मात्र 50 रनों पर ही सिमट गई थी, जोकि इस मैदान पर सबसे कम स्कोर भी है। पिच से तेज गेंदबाजों को पारी की शुरुआत में हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन दूसरी पारी में स्पिनर अहम भूमिका में होंगे। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा।

मैच जानकारी (Match Details):

Match श्रीलंका बनाम भारत, पहला वनडे
Venue आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
Date and Time 2 अगस्त शुक्रवार, दोपहर 2.30 बजे से

हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स (Head-To-Head Records)

मैच 168
श्रीलंका ने जीते 57
भारत ने जीते 99
टाई 01
कोई परिणाम नहीं 11
पहली बार भिड़ंत June 16, 1979
पिछली बार भिड़ंत
November 2, 2023

मैच के लिए श्रीलंका और भारत (SL vs IND) की संभावित प्लेइंग XI

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, असिथा फर्नांडो।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रियान पराग, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

close whatsapp