BCCI के कूलिंग-ऑफ पीरियड के बावजूद Ambati Rayudu ने CPL फ्रेंचाइजी के साथ साइन किया कॉन्ट्रैक्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI के कूलिंग-ऑफ पीरियड के बावजूद Ambati Rayudu ने CPL फ्रेंचाइजी के साथ साइन किया कॉन्ट्रैक्ट

अंबाती रायडू आगामी कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2023 में डेब्यू के लिए तैयार हैं।

Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter)
Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Ambati Rayudu आगामी कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2023 में डेब्यू के लिए तैयार हैं। दरअसल, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने अंबाती रायडू को आगामी CPL 2023 के लिए अपने मार्की खिलाड़ी के रूप में साइन किया है।

अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अंबाती रायडू को NOC जारी करता है, तो पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बल्लेबाज कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में हिस्सा लेने वाले केवल दूसरे पुरुष भारतीय क्रिकेटर बन सकते हैं। आपको बता दें, 37-वर्षीय रायडू ने इस साल मई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ आईपीएल 2023 खिताब जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स से जुड़कर बहुत खुश हैं Ambati Rayudu

इसके बाद टेक्सास सुपर किंग्स ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2023 के लिए अंबाती रायडू को साइन किया था, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पांच दिन पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया, क्योंकि BCCI ने रिटायर्ड प्लेयर्स के लिए एक साल की कूलिंग-ऑफ अवधि शुरू कर दिया। आपको बता दें, पूर्व भारतीय लेग-स्पिनर प्रवीण तांबे मेन्स CPL में खेलने वाले पहले भारतीय थे, जब उन्होंने 2020 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के साथ डेब्यू किया था।

यहां पढ़िए: टीम इंडिया में अंबाती रायडू की जगह खाने वाले, विजय शंकर का हो गया है कुछ ऐसा हाल

अब अगर अंबाती रायडू को BCCI से NOC मिल जाता है, तो वह CPL में हिस्सा लेने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। वहीं, भारत की श्रेयंका पाटिल गुयाना अमेज़न वॉरियर्स द्वारा साइन किए जाने के बाद महिला सीपीएल 2023 में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय बनेंगी।

मालोलन रंगराजन के साथ काम करेंगे रायडू

इस बीच, ESPNCricinfo के अनुसार, अंबाती रायडू ने कहा: ‘मैं सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। मैं आगामी सीपीएल 2023 में टीम के लिए पॉजिटिव योगदान देने के लिए बेताब हूं’।

आपको बता दें, रायडू सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स में तमिलनाडु के पूर्व ऑलराउंडर मालोलन रंगराजन के साथ जुड़ेंगे, जिन्होंने CPL फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में साइमन हेल्मोट की जगह ली है। मालोलन रंगराजन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पुरुष और महिला सपोर्ट स्टाफ का भी हिस्सा रहे हैं।

close whatsapp