टेस्ट प्रारूप की पिच को तैयार करने में हमें अभी भी हमें काफी समय लगेगा: रमीज राजा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट प्रारूप की पिच को तैयार करने में हमें अभी भी हमें काफी समय लगेगा: रमीज राजा

पाकिस्तान में आपको ऐसी पिचों का ही सामना करना पड़ेगा: रमीज राजा

Ramiz Raja (Image Source: PCB Twitter)
Ramiz Raja (Image Source: PCB Twitter)

रावलपिंडी में खेले जा रहे पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में तमाम लोग पिच की जमकर आलोचना कर रहे हैं। बता दें, इस टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने 506 रन जड़े थे। पिच की बात की जाए तो यहां गेंदबाजों के लिए बिल्कुल भी मदद नहीं है और बल्लेबाज यहां पर आराम से बड़ा स्कोर बना रहे हैं।

अब इसी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने अपना पक्ष रखा है। उनकी मानें तो टेस्ट प्रारूप के लिए ऐसी पिचों को और बेहतर करने की जरूरत है। बता दें, क्रिकेट जगत के तमाम लोग पाकिस्तान बोर्ड को लेकर यह टिप्पणी कर रहे थे कि रावलपिंडी की पिच को और अच्छा करने की जरूरत है ताकि गेंदबाज भी इस पिच में अच्छा प्रदर्शन कर पाए।

क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक रमीज राजा ने कहा कि, ‘टेस्ट मैच की पिच को लेकर अभी भी मैंने ज्यादा कुछ बदला नहीं है। मैं खुद इस तरह की पिच से नाराज हूं। पाकिस्तान में आपको ऐसी पिचों का ही सामना करना पड़ेगा। चाहे मुल्तान हो या कराची आपको ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। हमें उछाल नहीं मिलती, यह मिट्टी से संबंधित है और इसी वजह से हम पिचों को तैयार नहीं कर पा रहे हैं।’

राजा ने आगे कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है क्योंकि टी-20 और वनडे प्रारूप में सब लोग इससे काफी खुश है और तब कोई इनकी आलोचना नहीं करता है। लेकिन अभी भी 5 दिनों की पिच को तैयार करने में हमें काफी साल लगेगा।’

अगर हम टेस्ट सीरीज हारते हैं तो इसका पूरा जिम्मा मैं अपने ऊपर लेने के लिए तैयार हूं: रमीज राजा

रमीज राजा ने आगे कहा कि बाबर आजम और कंपनी को टेस्ट प्रारूप में अपने खेल को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्हें निडर होकर खेलना चाहिए।

रमीज राजा ने आगे कहा कि, ‘आपको नए तरीके के खेल को तैयार करना होगा और मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बाबर आजम पर इसी को लेकर जोर दें रहा हूं। देखिए अगर हम टेस्ट सीरीज हारते हैं तो इसका पूरा जिम्मा मैं लूंगा, मुझे इससे कोई मतलब नहीं है लेकिन हमें कुछ अलग हटकर करना होगा।’

close whatsapp