एशिया कप 2022: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से मात देने के साथ फाइनल मुकाबले में पक्की की अपनी जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से मात देने के साथ फाइनल मुकाबले में पक्की की अपनी जगह

हारिस रउफ ने इस मैच में अहम समय पर 2 विकेट अपने नाम किए।

Naseem Shah and Mohammad Hasnain. (Photo by Francois Nel/Getty Images)
Naseem Shah and Mohammad Hasnain. (Photo by Francois Nel/Getty Images)

एशिया कप 2022 के सुपर-4 का चौथा मुकाबला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में शारजाह के मैदान पर खेला गया। जिसमें पाकिस्तानी टीम ने मुकाबले को 1 विकेट से अपने नाम करने के साथ फाइनल में भी अपनी जगह को पक्का कर लिया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 129 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी।

वहीं पाकिस्तानी टीम को इस मैच में लक्ष्य हासिल करने के लिए संघर्ष जरूर करना पड़ा लेकिन उन्होंने इसे 9 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने अहम समय पर 36 रनों की आक्रामक पारी खेलते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही भारत और अफगानिस्तान की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

अच्छी शुरुआत लेकिन अंत बेहतर नहीं कर सकी अफगानिस्तान की टीम

पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। जिसके बाद अफगानिस्तान की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज ने पहले विकेट के लिए 36 रनों की अहम साझेदारी की। लेकिन इसके बाद टीम के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज पहले 6 ओवर के खत्म होने से पहले पवेलियन लौट गए और समय अफगानिस्तान का स्कोर 48 रन था।

यहां से इब्राहिम जादरान ने एक छोर से पारी को संभालते हुए रनगति को जरूर बरकरार रखने का काम किया लेकिन 78 के स्कोर पर करीम जनत के रूप में तीसरा विकेट गंवाने से टीम की रनगति पर साफतौर पर असर देखने को मिला जिसके चलते टीम आखिरी के ओवरों में जहां जल्दी विकेट गंवा दिए वहीं रन भी काफी धीमे बनते देखने को मिले। जिसके चलते अफगानिस्तान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में हारिस रउफ ने 2 जबकि अन्य गेंदबाजों ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

काफी उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार पाकिस्तान ने मैच को 1 विकेट से किया अपने नाम

130 के स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं देखने को मिली जिसमें टीम ने अपना पहला विकेट सिर्फ 1 के स्कोर पर कप्तान बाबर आजम के रूप में गंवा दिया। इसके बाद 18 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका फखर जमान के रूप में लगा जिसके बाद टीम पहले 6 ओवर में 35 रन बनाने में सफल रही।

वहीं 45 के स्कोर पर टीम को मोहम्मद रिजवान के रूप में बड़ा झटका लगा जो 20 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे शादाब खान ने आते ही तेजी के साथ रन बनाने का काम शुरू किया जिससे पाकिस्तान की टीम को मैच में वापसी करने में कामयाब हुई। लेकिन अंत के समय शादाब 36 रन बनाकर जैसे ही पवेलियन लौटे उसके बाद अचानक विकेट तेजी के साथ गिरते हुए देखने को मिले। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी, जिसमें नसीम शाह ने शुरुआती 2 गेंदों में लगातार 2 छक्के लगाने के साथ टीम का फाइनल में टिकट पक्का कर दिया।

यहां पर देखिए पाकिस्तानी टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/swatic12/status/1567567604964888576?s=20&t=SS8iYkg8O0iHAojrBM5OMw

https://twitter.com/darenface/status/1567566163374383104?s=20&t=SS8iYkg8O0iHAojrBM5OMw

https://twitter.com/ShahnawazDahani/status/1567568028581101571

close whatsapp