वसीम अकरम ने सलीम मलिक को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे कहा- शुरुआती दिनों में वे मुझे नौकर समझते थे
मलिक की कप्तानी में अकरम ने 12 टेस्ट और 34 वनडे मुकाबले खेले थे।
अद्यतन - नवम्बर 28, 2022 8:14 अपराह्न

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम के कप्तान और पूर्व बल्लेबाज सलीम मलिक को लेकर अपनी किताब सुल्तान: एक संस्मरण में बड़े खुलासे किए हैं।
वसीम अकरम ने कहा है कि उस समय टीम के सीनियर खिलाड़ी सलीम मलिक ने उनके जूनियर होने का खूब फायदा उठाते और उनसे मालिश करवाने के अलावा वह अपने कपड़े और जूते भी साफ करवाते थे।
वसीम अकरम ने मलिक पर लगाए संगीन आरोप
बता दें कि अपने समय के शानदार तेज गेंदबाजों में शुमार और स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले वसीम अकरम ने पूर्व कप्तान सलीम मलिक के लिए अपनी किताब में लिखा वे मेरे जूनियर होने का फायदा उठाते थे। वे नेगेटिव और स्वार्थी थे और मेरे साथ एक नौकर की तरह व्यवहार करते थे। उन्होंने ये भी मांग की कि मैं उसकी मालिश करूं।
इसके अलावा अकरम ने कहा उन्होंने मुझे अपने कपड़े और जूते साफ करने का आदेश भी दिया था। मैं गुस्से में था जब रमीज, ताहिर, मोहसिन, शोएब मोहम्मद जैसे युवा टीम के कुछ सदस्यों ने मुझे नाइट क्लबों में आमंत्रित किया था।
गौरतलब है कि वसीम अकरम ने सलीम मलिक की कप्तानी में साल 1992 से लेकर 1995 तक 12 टेस्ट और 34 वनडे मुकाबले खेले थे। वहीं दूसरी तरफ सलीम मलिक ने वसीम अकरम ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्होंने यह आरोप बस अपनी किताब के प्रचार के लिए लिखे हैं।
उन्होंने पाकिस्तान मीडिया को बताया कि वे अकरम को फोन करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मैं उनसे पूछुंगा कि उन्होंने जो लिखा है उसका कारण क्या था।
वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट में 414 और 356 वनडे मुकाबलों में 502 विकेट निकाले हैं। बता दें कि अकरम ने पाकिस्तान के लिए साल 1984 से लेकर साल 2003 तक क्रिकेट खेला था।