आरोन फिंच सब चीजों को भूलकर बस रन बनाने को देखें आप: रिकी पोंटिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

आरोन फिंच सब चीजों को भूलकर बस रन बनाने को देखें आप: रिकी पोंटिंग

अगर मैं फिंच को लेकर कोई सलाह देना चाहूंगा तो वो यही होगी कि, परफेक्ट बनने की चिंता और आउट होने की चिंता करना बंद करें और सबसे पहले रन बनाने को देखें: रिकी पोंटिंग

aaron finch and ricky ponting (source-twitter)
aaron finch and ricky ponting (source-twitter)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आरोन फिंच को यह सलाह दी है कि वो अपना विकेट बचाने की चिंता करना बंद करें और रन बनाने को देखें। ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर कप्तान आरोन फिंच का फॉर्म पिछले 2 सालों से काफी निराशाजनक रहा है। वो लगातार बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। इसका असर टीम में भी पड़ा है।

अब जब टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में बस कुछ ही समय बचा है, फिंच यही चाहेंगे कि इस टूर्नामेंट से पहले वो अपने फॉर्म में वापस आ जाए। 28 अगस्त को खेले जा चुके जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम 201 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस मुकाबले में कप्तान एरोन फिंच मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें, पिछली 8 पारियों में फिंच चार बार बिना खाता खोले आउट हो गए हैं।

फिंच को लेकर पोंटिंग ने CODE स्पोर्ट्स से कहा कि, ‘अगर मैं फिंच को लेकर कोई सलाह देना चाहूंगा तो वो यही होगी कि, परफेक्ट बनने की चिंता और आउट होने की चिंता करना बंद करें और सबसे पहले रन बनाने को देखें। अगर आप रन बनाने को देखेंगे तो आप रन बनाने लगेंगे। अगर आप यह सोचेंगे कि मुझे आउट नहीं होना है तो आप आउट हो जाएंगे। यह इस खेल में मेरा अनुभव है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘फिंच ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत ही मुख्य खिलाड़ी हैं। वो टीम के कप्तान है और उन्हें रन बनाना जरूरी है। वर्ल्ड कप में उनका खेलना बहुत जरूरी है। अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया टीम अपने आप को बेहतर जगह में देखेगी।

हर खिलाड़ी ऐसी स्थिति में जरूर आता है: रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने आगे कहा कि, ‘आरोन फिंच के बारे में मुझे नहीं पता लेकिन चाहे कोई भी खिलाड़ी हो उसे यह समय जरूर देखना पड़ता है। एक बल्लेबाज को अपने करियर में इस दौर से भी गुजरना पड़ता है।

मुझे याद है जब मेरे करियर का अंतिम समय चल रहा था तब मुझे रन बनाने में काफी परेशानी हो रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं परफेक्ट बनने के लिए सब कुछ कर रहा था। मुझे फिंच को बस यही सलाह देनी है कि सब कुछ भूलकर बस रन बनाने को देखें।

close whatsapp