“दक्षिण अफ्रीका में सिर्फ वही फेल नहीं हुए, बाकी सब भी रन नहीं बना पाए”- श्रेयस के सपोर्ट में उतरे पूर्व क्रिकेटर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच में नहीं चला था श्रेयस अय्यर का बल्ला।
अद्यतन - जनवरी 7, 2024 1:39 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि चयनकर्ता दक्षिण अफ्रीका (SA) के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक मौका देना चाहिए।
श्रेयस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 13.67 की निराशाजनक औसत से केवल 41 रन बना सके। हालांकि, उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 31 रनों की पारी खेली, लेकिन केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में विनिंग रन बनाने से पहले वह अपनी अगली दो पारियों में छह रन और शून्य पर आउट हो गए।
श्रेयस अय्यर के सपोर्ट में उतरे सुनील गावस्कर
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए, गावस्कर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में भारत के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए केवल श्रेयस को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर डाला कि सिर्फ विराट कोहली और केएल राहुल ही दक्षिण अफ्रीका में बल्ले कमाल दिखा पाए थे।
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा कि, “श्रेयस अय्यर एकमात्र खिलाड़ी नहीं हैं जो असफल रहे क्योंकि इन पिचों पर किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। अगर आप देखें, तो विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) को छोड़कर किसी और ने बहुत अधिक रन नहीं बनाए।”
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, “आप सिर्फ एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठा सकते। इसलिए मुझे लगता है कि चयन समिति भी सोचेगी कि शायद उसे और मौके दिए जाने चाहिए।”
कोहली (172) और राहुल (113) दो मैचों की सीरीज में 100 से अधिक रन और 20 से अधिक की औसत से रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे। टॉप छह बल्लेबाजों में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का दूसरा सबसे कम औसत था, केवल यशस्वी जयसवाल (12.50) उनसे पीछे थे।
यह भी पढ़ें: एक नजर डालिए इस सीजन की बेस्ट अनकैप्ड XI पर