IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने वाली टीम इंडिया से काफी नाराज हैं सुनील गावस्कर, जाने क्या है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने वाली टीम इंडिया से काफी नाराज हैं सुनील गावस्कर, जाने क्या है पूरा मामला

कंमेंट्री के दौरान गावस्कर ने जताई नाराजगी

IND vs ENG (Image Credit- Twitter X)
IND vs ENG (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच राजकोट में जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी है। टीम इंडिया ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ को श्रद्धाजंली देते हुए मैच में काली पट्टी बांधने का फैसला किया, जिनका हाल में ही 13 फरवरी को 95 साल की उम्र देहांत हो गया था।

साल 2026 में दीपक सौदान के देहांत के बाद दत्ताजीराव भारत के सबसे उम्रदराज जीवित क्रिकेटर थे, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। दूसरी ओर, अब टीम इंडिया द्वारा पूर्व क्रिकेटर को दिए इस ट्रिब्यूट से पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर काफी नाराज हैं। गावस्कर का कहना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को इस बात को याद करने में तीन दिल लग गए।

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीसीसीआई ने आज 17 फरवरी को एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- भारत के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में टीम इंडिया काली पट्टी पहनेगी, जिनका हाल ही में निधन हो गया।

दूसरी ओर, राजकोट टेस्ट मैच में कंमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे सुनील गावस्कर ने कहा- देर आए लेकिन दुरुस्त आए, उन्हें यह काम पहले दिन ही कर लेना चाहिए था लेकिन देर आए दुरुस्त आए। वह पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान थे। उन्होंने पांच मैचों में से चार में कप्तानी की और दूसरे मैच की कप्तानी पंकज रॉय ने की थी।

गावस्कर द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका कहना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को यह पहले दिन से ही करना चाहिए। लेकिन अब कोई बात नहीं देर आए, लेकिन दुरुस्त आए।

तो वहीं आपको बता दें कि बीसीसीआई ने दत्ताजीराव गायकवाड़ के देहांत को लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर की थी। हालांकि, खिलाड़ियों द्वारा काली पट्टी पहनकर खेलने का फैसला मैनेजमेंट ने आज किया। इसी बात पर गावस्कर नाराज थे।

close whatsapp