SENA मीडिया की सुनील गावस्कर ने लगाई जमकर क्लास, यह है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

SENA मीडिया की सुनील गावस्कर ने लगाई जमकर क्लास, यह है पूरा मामला

केपटाउन में खेला गया यह मुकाबला मात्र 2 दिन में ही समाप्त हो गया।

Sunil Gavaskar. (Image Source: Midwicket)
Sunil Gavaskar. (Image Source: Midwicket)

Newlands Cricket Ground, केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, केपटाउन में खेला गया यह मुकाबला मात्र 2 दिन में ही समाप्त हो गया। खेल के पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे थे जिसके बाद SENA मीडिया ने टर्निंग पिच को लेकर बड़ा बयान दिया था। SENA मीडिया ने टर्निंग पिच की जमकर आलोचना की थी। हालांकि अब इसी को लेकर पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अपना पक्ष रखा है।

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘यही टेस्ट क्रिकेट है जहां आपका इम्तिहान लिया जाता है। मैं यह हमेशा कहता हूं कि अगर आप उस पिच पर नहीं खेल पा रहे हैं जहां गेंद बल्लेबाजों की ओर घूमती है तब आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। SENA देश की मीडिया इस चीज की जमकर आलोचना कर रही है और कह रही है कि अगर आप तेज उछाल वाली पिच पर बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं तो आप बल्लेबाज नहीं है।

लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि आप तब बल्लेबाज नहीं है अगर आप टर्निंग पिच पर बल्लेबाज ही नहीं कर पा रहे हैं। उछाल वाली पिच पर दो तरह से गेंद घूमती है। वहीं टर्निंग पिच पर आपको आगे जाकर बल्लेबाजी करनी होती है। बल्लेबाज को हर तरीके के शॉट्स खेलने आने चाहिए।’

हमारी मीडिया को भी इसके बारे में लिखना चाहिए: सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि, ‘हमारी मीडिया को भी इसके बारे में लिखना चाहिए। लेकिन समस्या यही है कि हमारी मीडिया खिलाड़ियों के साथ इंटरव्यू करता है और इसी वजह से वो किसी को दुखी नहीं देख सकता है। यही वजह है कि वो विदेशी खिलाड़ियों की काबिलियत पर सवाल नहीं उठाता है।’

बता दें, पहले टेस्ट मैच को दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 32 रनों से अपने नाम किया था जबकि दूसरे को भारतीय टीम ने जीता। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन तमाम लोगों को काफी अच्छा लगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?