सनी लियोन को महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज़ी की वजह से नहीं, बल्कि इस वजह से हैं पसंद - क्रिकट्रैकर हिंदी

सनी लियोन को महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज़ी की वजह से नहीं, बल्कि इस वजह से हैं पसंद

sunny leone ( image source: twitter)
sunny leone ( image source: twitter)

टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लोकप्रिय हैं। महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता दूर- दूर तक कायम है। महेंद्र सिंह धोनी खेल के मैदान पर लोगों को जितना पसंद हैं। उससे कहीं ज्यादा वह मैदान के बाहर भी लोगों को पसंद हैं। अब इस फेहरिस्त में मशहूर अदाकारा सनी लियोन का नाम भी जुड़ गया है।

निजी कार्यक्रम में सनी लियोन ने बताया एमएस को अपना पसंदीदा

भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर बात करते हुए सनी लियोन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। सनी लियोन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को वो उनके खेल के लिए नहीं बल्कि अन्य वजह के लिए पसंद करती हैं। सनी लियोन ने धोनी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें बहुत अच्छा इंसान बताया।

पारिवारिक व्यक्ति हैं एमएस धोनी

सनी लियोन ने कहा कि धोनी उन्हें इस वजह से अच्छे लगते हैं क्योंकि वह पारिवारिक व्यक्ति हैं। सनी लियोन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी आए दिन अपनी बेटी जीवा के साथ ट्वीटर पर फोटो शेयर करते रहते हैं।

जिससे पता चलता है कि वह काफी पारिवारिक और अपनी फैमिली को समय देने वाले इंसान हैं। यही वजह है कि धोनी मुझे काफी पसंद हैं। महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा समय में आईपीएल की तैयारी में व्यस्त हैं।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की कप्तानी की भूमिका निभाएंगे।

close whatsapp