ये क्या! रवि शास्त्री करवाने वाले हैं सुरेश रैना की IPL में एंट्री?
सुरेश रैना और रवि शास्त्री को लेकर आई एक रिपोर्ट।
अद्यतन - मार्च 16, 2022 8:24 पूर्वाह्न

IPL की शुरूआत 26 मार्च से होने जा रही है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं इस बार मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर यानी की सुरेश रैना इस लीग में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, जहां उन्हें इस बार किसी भी टीम ने अपने नाम नहीं किया और वो अनसॉल्ड रह गए। जिसके बाद कई बार ऐसी खबरें आई कि वो जेसन रॉय की जगह गुजरात टीम से जुड़ने वाले हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ । वहीं अब फिर से रैना से जुड़ी एक रिपोर्ट निकलकर सामने आई रही है, जो उनके फैन्स को खुश कर देगी।
सुरेश रैना IPL में एंट्री करने की तैयारी में हैं!
12 और 13 फरवरी को आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन हुए थे, इस मेगा ऑक्शन के दौरान ही चेन्नई टीम और रैना का सालों का साथ टूट गया। जहां CSK ने रैना को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके बाद से फैन्स इस टीम से काफी गुस्सा है और ये गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला जा रहा है। वहीं बाकी की 9 टीमों ने भी रैना को अपने साथ जोड़ना जरूरी नहीं समझा, लेकिन इसे लेकर रैना ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है और शायद वो रिएक्शन देंगे भी नहीं।
* सुरेश रैना और रवि शास्त्री को लेकर आई एक रिपोर्ट।
*दोनों इस बार IPL में कमेंट्री करते हुए आ सकते हैं नजर।
*सुरेश रैना और रवि शास्त्री हिंदी कमेंट्री टीम का हो सकते हैं हिस्सा ।
*रवि शास्त्री हिंदी कमेंट्री के लिए ले रहे हैं ट्रेनिंग।
दिनेश कार्तिक भी कर चुके हैं ये काम
वहीं टीम इंडिया से बाहर चल रहे है विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी कमेंट्री में अपना हाथ आजमा चुके हैं, जिसे फैन्स ने काफी ज्यादा पसंद किया था और वो WTC के दौरान इस रोल में दिखे थे। कार्तिक ने इस दौरान इंग्लिश में कमेंट्री की थी और कई भारतीय खिलाड़ियों के इंटरव्यू भी किए थे। ऐसे में मिस्टर आईपीएल के क्रेज दो देखते हुए कमेंट्री में भी हिट हो सकते हैं।