चेन्नई सुपर किंग्स में नहीं मिली जगह, तो भगवान की शरण में पहुंचे सुरेश रैना - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई सुपर किंग्स में नहीं मिली जगह, तो भगवान की शरण में पहुंचे सुरेश रैना

IPL 2022 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे सुरेश रैना।

Suresh Raina (Photo Source: Instagram)
Suresh Raina (Photo Source: Instagram)

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना के लिए पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। रैना के फैंस बड़ी बेसब्री के साथ आईपीएल में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे और उन्हें एक बार फिर मैदान पर देखने के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन आईपीएल मेगा ऑक्शन में उनके फैंस को बड़ा झटका लगा।

दरअसल फरवरी के महीने में खत्म हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना को कोई भी खरीदार नही मिला जिस वजह से इस साल वो इस लीग में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा था, यानी जो भी टीम उन्हें खरीदने के लिए जाती उन्हें अपने पर्स से दो करोड़ों खर्च करने पड़ते।

सभी को उम्मीद थी कि अगर कोई फ्रेंचाइजी सुरेश रैना को नहीं भी खरीदती है तो चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें जरूर अपनी टीम में शामिल करेगी। लेकिन आईपीएल ऑक्शन के दौरान जब उनका नाम आया तो उन्होंने भी उनके लिए बिड नहीं किया और वो अनसोल्ड रह गए, जिसे देख फैंस समेत क्रिकेट के दिग्गज भी हैरान रह गए।

इस बीच जब सुरेश रैना को सीएसके ने जब टीम में नहीं शामिल किया तो वो अब भगवान के शरण में पहुंच गए हैं। दरअसल सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलनाथ की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए सुरेश रैना का वो इंस्टाग्राम स्टोरी

suresh raina
suresh raina instagram story

IPL में रैना का रिकॉर्ड है शानदार

सुरेश रैना जिन्होंने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था उसके बाद से वो सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते थे। रैना इस लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और इसी वजह से फैंस ने उन्हें मिस्टर आईपीएल का दर्जा दिया हुआ है। सुरेश रैना ने CSK के लिए आईपीएल इतिहास में एक से बढ़कर एक परियां खेली है और इस लीग में CSK को एक सफल फ्रेंचाइजी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए जब CSK ने ऑक्शन में उन्हें नहीं चुना तो फैंस ने फ्रेंचाइजी को काफी ट्रोल भी किया था।

close whatsapp