टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का ये वीडियो दिल जीत लेगा आपका
बल्लेबाज सुरेश रैना ने इंस्टा पर नई रील को किया है पोस्ट।
अद्यतन - Sep 4, 2022 3:05 pm

बल्लेबाज सुरेश रैना एक समय टीम इंडिया की जान थे, मध्यक्रम में आ कर ये खिलाड़ी पूरे मैच को पलट देता था। वहीं अब रैना इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और उनका फोकस शायद 2023 के आईपीएल पर है। इसी के लिए वो आज-कल खास अभ्यास कर रहे हैं और इससे जुड़े वीडियो शेयर कर रहे हैं।
बल्लेबाज सुरेश रैना ने खास दिन लिया था संन्यास
इंटरनेशनल क्रिकेट से टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने खास दिन संन्यास लिया था, वो दिन 2 कारण की वजह से खास था। खास होने का पहला कारण था धोनी का संन्यास लेना, जी हां रैना ने भी उसी दिन संन्यास लिया था जिस दिन धोनी ने लिया था और दूसरा कारण है तारीख जो 15 अगस्त थी।
टीम इंडिया से जुड़ी चीजें अभी भी करीब हैं बल्लेबाज सुरेश रैना के
*बल्लेबाज सुरेश रैना ने इंस्टा पर नई रील को किया है पोस्ट।
*इस रील वीडियो में बल्लेबाजी के लिए तैयार हो रहे हैं रैना।
*इस दौरान मिस्टर आईपीएल पहन रहे हैं खास बल्लेबाजी हेलमेट।
*रैना आज भी पहनते हैं टीम इंडिया वाला हेलमेट।
बल्लेबाज सुरेश रैना की नई इंस्टा रील
मिस्टर आईपीएल फिटनेस पर भी दे रहे हैं खास ध्यान
IPL 2022 में की थी नई शुरूआत
भले ही रैना को इस साल आईपीएल के लिए किसी भी टीम ने ना खरीदा हो, लेकिन उसके बावजूद भी रैना लीग से जुड़े रहे थे और उन्होंने इस बार लीग में हिंदी कमेंट्री में अपना डेब्यू किया था। जिसे फैन्स ने भी काफी पसंद किया था।