क्वारंटाइन खत्म करने के बाद बाद भारतीय टीम के साथ लॉर्ड्स में जुड़े पृथ्वी और सूर्यकुमार यादव - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्वारंटाइन खत्म करने के बाद बाद भारतीय टीम के साथ लॉर्ड्स में जुड़े पृथ्वी और सूर्यकुमार यादव

क्वारंटाइन के दौरान काफी मस्ती करते हुए नजर आए थे ये दोनों खिलाड़ी

Suryakumar Yadav and Prithvi Shaw. (Photo Source: Twitter)
Suryakumar Yadav and Prithvi Shaw. (Photo Source: Twitter)

सूर्य कुमार यादव और पृथ्वी शॉ अपना क्वारंटाइन को खत्म करने के बाद लॉर्ड्स में भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं। शॉ और यादव श्रीलंका दौरा खत्म करने के बाद तीन अगस्त को कोलंबो से इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। टीम के जुड़ने के साथ ही यह बात साफ हो गई है कि ये दोनों खिलाड़ी अगले टेस्ट मैच में सलेक्शन के लिए भी उपलब्ध होंगे।

शुभमण गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान के चोटिल होने के बाद पृथ्वी शॉ और सूर्य कुमार यादव को उनकी जगह शामिल किया गया है। हालंकि शॉ और पृथ्वी पहले ही इंग्लैंड पहुंचने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमित क्रुणाल पंड्या से करीबी संबंध में आने के बाद उन्हें श्रीलंका में क्वारंटाइन होना पड़ा था।

भारतीय क्रिकेट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से दी गई जानकारी।

भारतीय क्रिकेट के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इन दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की गई है। जिसने पृथ्वी शॉ और सूर्य कुमार यादव को भारत की अभ्यास जर्सी में देखा गया और वो दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” देखो लॉर्ड्स में कौन हमारे साथ शामिल हुआ है। प्रथ्वी शॉ और सूर्य ने अपनी क्वारंटाइन पूरी कर ली है। #TeamIndia #ENGvIND”।

यहां पर देखिए BCCI का ट्वीट

अपने क्वारंटाइन को एंज्वॉय करते दिखे पृथ्वी और सूर्यकुमार

दोनों खिलाडियों ने बोरिंग क्वारंटाइन  को मजेदार बनाने के लिए कुछ मजेदार तरीका ढूंढ निकाला था। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में शॉ और यादव फिल्म की एक दृश्य कि नकल करते हुए देखे गए थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर यह मजेदार विडियो शेयर किया था और यादव ने इस पोस्ट के कैप्शन में ” सर आप पुरुष नहीं महापुरुष हैं ” लिखा था।

यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आया था और और इसके बाद उनके फैंस कॉमेंट सेक्शन में अपने-अपने मजेदार प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया था। इस वीडियो को देखने के बाद फिरकी गेंदबाजी युजवेंद्र चहल और राशिद खान भी खुद को कॉमेंट करने से नहीं रोक पाए और दोनों ने कमेन्ट बॉक्स में हंसता हुए इमोजी भेजा था।

close whatsapp