बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अमेरिका में पूरे कर रहे हैं Couple Goals - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अमेरिका में पूरे कर रहे हैं Couple Goals

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने एक पोस्ट किया है शेयर।

Suryakumar Yadav With His Wife (Image source: Instagram)
Suryakumar Yadav With His Wife (Image source: Instagram)

इन दिनों टीम इंडिया में बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव छाए हुए हैं, पहले इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के मैदानों पर अपनी छाप छोड़ी और अब वेस्टइंडीज में ये बल्लेबाज अपना लोहा मनवा रहा है। वहीं अमेरिका पहुंचने के बाद सूर्य थोड़ा रिलेक्स कर रहे हैं।

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2021 रहा सबसे शानदार

लंबे समय से बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव IPL और घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बना रहे थे, जिसके बाद भी उनको लंबा इंतजार करना पड़ा टीम इंडिया में शामिल होने के लिए। वहीं साल 2021 ने उनके लिए सब बदल दिया और उन्होंने टीम इंडिया में अपना डेब्यू कर लिया।

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वाइफ के इशारों पर घूम रहे हैं!

*बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने एक पोस्ट किया है शेयर।
*इस पोस्ट में सूर्य की वाइफ ने पोस्ट की 3 तस्वीरें।
*जहां कपल की तस्वीरें हैं फ्लोरिडा घूमने के दौरान की।
*इन तस्वीरों को बल्लेबाज ने भी लगाया है अपनी इंस्टा स्टोरी पर।

बल्लेबाज SKY की वाइफ का वायरल इंस्टा पोस्ट

आखिरी मैच में बने थे मैन ऑफ द मैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए तीसरे टी-20 मैच में SKY का बल्ला जमकर चला था, इस दौरान उन्होंने अर्धशतक लगाते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।

विराट के लिए टेंशन बन सकता है ये खिलाड़ी

भले ही इस टी-20 सीरीज में SKY टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर खेल रहे हैं, लेकिन वो मध्यक्रम के सबसे मजबूत बल्लेबाज बनते जा रहे हैं और आगे चलकर वो विराट के लिए टेंशन का कारण बन सकते हैं।

close whatsapp