'ठीक है बैट ले लेना': रिंकू सिंह के साथ सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की मजेदार स्टोरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ठीक है बैट ले लेना’: रिंकू सिंह के साथ सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की मजेदार स्टोरी

भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है।

Suryakumar Yadav and Rinku Singh (Pic Source-Instagram)
Suryakumar Yadav and Rinku Singh (Pic Source-Instagram)

भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे।

आज यानी 23 जुलाई को सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें वो बेहतरीन बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ हैं। साथ ही उन्होंने मजाकिया तरीके से रिंकू सिंह के लिए इस स्टोरी पर लिखा कि ‘ठीक है बैट ले लेना।’

यह रही सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Suryakumar Insta Story
Suryakumar Insta Story

सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की साथ में इस तस्वीर को मुंबई इंडियंस ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। बता दें, सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ रिंकू सिंह को भी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम ओवर में डेविड मिलर का अविश्वसनीय कैच पकड़ा।

रिंकू सिंह की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और अब आगामी श्रीलंका सीरीज में भी यह शानदार खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगा। तमाम भारतीय फैंस भी इन दोनों ही खिलाड़ियों से काफी उम्मीद लगाए होंगे। जहां एक तरफ टी20 टीम के कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे वहीं वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को करते हुए देखा जाएगा। रिंकू सिंह को इस दौरें की वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?