टी20 सीरीज के बाद घर पहुंचे सूर्यकुमार यादव, अपने सबसे प्यारे साथी के साथ वक्त बिता रहे हैं
सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने लगाई थी हाल ही में कुछ इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - Dec 18, 2023 12:50 pm

हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे। वहीं ये टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी, जिसके बाद SKY अपने घर लौट गए हैं। ऐसे में अब उनके घर से कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो आपको भी काफी पसंद आने वाली है।
SKY ने लगा दिया टी20 क्रिकेट में फिर से शतक
दूसरी ओर इस टी20 सीरीज में एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव के बल्ले का जलवा देखने को मिला था, जहां SKY ने अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शतक जड़ दिया। जिसके बाद इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार के नाम 4 शतक हो गए हैं, SKY ने ये सभी शतक इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और अफ्रीका के खिलाफ लगाए हैं। साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 4 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है, जहां इस लिस्ट में रोहित शर्मा और मैक्सवेल का नाम पहले से था।
सूर्यकुमार यादव किसके साथ बिता रहे हैं वक्त?
*सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने लगाई थी हाल ही में कुछ इंस्टा स्टोरी।
*जिसमें टी20 सीरीज के बाद घर पहुंचे SKY अलग लुक में आ रहे हैं नजर।
*साथ ही टी20 का ये धाकड़ बल्लेबाज अपने डॉग के साथ खेलता हुआ आया नजर।
*अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में नहीं मिली SKY को इस बार जगह।
ये तस्वीरें सामने आई है बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की

वनडे सीरीज में हुआ जीत के साथ आगाज
टी20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में भी दमदार प्रदर्शन किया है, जहां केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मेजबान टीम को पहले वनडे में मात दी है। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे, तो आवेश खान के खाते में 4 विकेट आए। अब वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल यानी की 19 तारीख को खेला जाएगा।