IND vs SL: ‘नाम में ही SKY है’ सूर्यकुमार यादव ने लगाया तीसरा T20I शतक, तो खुशी से झूम उठे फैंस
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 112 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।
अद्यतन - Jan 7, 2023 9:16 pm

इस समय भारत और श्रीलंका के बीच सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट में तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, इस महत्वपूर्ण टी-20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
जहां एक तरफ इस तीसरे टी-20 में भारत में अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया वहीं श्रीलंका ने भानुका राजपक्षे की जगह अविष्का फर्नांडो को प्लेइंग XI में शामिल किया।
जहां एक तरफ भारत ने पहला टी-20 2 रन से अपने नाम किया था वहीं दूसरे टी-20 में श्रीलंका ने 16 रन से जीत दर्ज की थी। तीसरे टी-20 की बात की जाए तो सूर्यकुमार यादव ने अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का तीसरा शतक जड़ा। बता दें, भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 शतक रोहित शर्मा (4) ने जड़े हैं। वहीं अब सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा रिकॉर्डतोड़ नाबाद शतक
इससे पहले उन्होंने 2022 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 शतक जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 55 गेंदों में 117 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ यादव ने 55 गेंदों में 111* रन बनाए।
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 112 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर में तीन बार शतक जड़ा हो। इससे पहले यह कारनामा ग्लेन मैक्सवेल और कॉलिन मुनरो कर चुके हैं।
रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि चार बार हासिल की है। सूर्यकुमार यादव के लिए 2022 सत्र भी काफी शानदार रहा था। वो इस समय दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज है। यादव ने यह शतक जड़ इस बात को पूरी तरह से पक्का कर लिया है कि अब उन्हें पहले स्थान से हटाना नामुमकिन के बराबर है।
तमाम लोगों ने भारतीय बल्लेबाज की ट्विटर में जमकर प्रशंसा की:
Third T20I century for SKY 💯💯💯
Stop him if you can! 🔥#CricTracker #SuryakumarYadav #INDvSL pic.twitter.com/ewPySxycPu— CricTracker (@Cricketracker) January 7, 2023
Not many people have batted as well as this in their dreams. #SuryakumarYadav
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) January 7, 2023
SKY is unstoppable at the moment🔥
📸: Disney + Hotstar#CricTracker #SuryakumarYadav #INDvSL pic.twitter.com/qvV56Tp6ME
— CricTracker (@Cricketracker) January 7, 2023
His heroics beyond all words! 🙌💯
📸: BCCI | @surya_14kumar #INDvSL #SuryakumarYadav pic.twitter.com/JNMFjEHhiQ
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 7, 2023
Stop it Surya, it's getting boring now 🥱#INDvSL #SuryakumarYadav pic.twitter.com/mnkWq9ULSW
— Wisden India (@WisdenIndia) January 7, 2023
https://twitter.com/KunaalDevendra/status/1611742790379270153?s=20&t=i0M7G3eJZk4-i696hbziaQ
Historical,Magical Cricketer #SuryakumarYadav 🏏 उल्टा पलटा गिरते पड़ते दिल खोलकर खेलता है ये बन्दा
😂😂 #INDvsSL #SLvsIND #TeamIndia pic.twitter.com/WMGqiwKOmJ— 🕉🇮🇳 धीरज ठाकुर (Modi ka Parivar) 🚩🇮🇳 (@DheerajThakur98) January 7, 2023
Suryakumar Yadav T20I centuries
117(55) vs Eng, Nottingham July 2022
111*(51) vs NZ, Mt Maunganui Nov 2022
112*(51) vs SL, Rajkot Jan 2023#INDvSL #SuryakumarYadav #SLvsIND— Mohd. Irfan (@MohdirfanMi) January 7, 2023
गेंदबाज करे तो करे क्या? 🙃#SuryakumarYadav
— ℕ𝕚𝕥𝕚𝕤𝕙 🌼 (@NitiShaala) January 7, 2023
This SKY's visibility is always BRIGHT 🔥❣️💥…#INDvSL #SuryakumarYadav .. pic.twitter.com/8xHYm90Lxd
— Pankaj Mahto (@PankajM72018303) January 7, 2023
Picture of the day- sky is best T20 player in the world this time #SuryakumarYadav#INDvSL pic.twitter.com/ayF8gqFQ0M
— Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) January 7, 2023