सूर्यकुमार यादव का बैट लेकर भी खोया हुआ फॉर्म हासिल नहीं कर पाए हिटमैन
पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे थे रोहित शर्मा।
अद्यतन - Dec 7, 2022 6:42 pm

टीम इंडिया इस वक्त दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के किए बांग्लादेश दौरे पर है। इस दौरे का पहला वनडे मैच 4 दिसंबर को ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कप्तान और बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
रोहित शर्मा के बल्ले से इस मैच में सिर्फ 27 रन निकले। इस मैच में जब भारतीय पारी एक वक्त लड़खड़ा गई थी तब सभी फैंस निश्चित रूप से सूर्यकुमार यादव को मिस करने लगे। इसी बीच भारतीय पारी के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद फैंस ने ऐसा कहना शुरू कर दिया कि सूर्यकुमार
भारतीय पारी के पांचवें ओवर में जब रोहित शर्मा ने हसन महमूद की गेंद को कवर्स की तरफ मारा तो बल्ले के निचले हिस्से में “SKY YADAV” लिखा हुआ दिखाई दिया। हालांकि, यह सब काफी जल्दी में हुआ लेकिन कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद फैंस ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद अटकलें लगाई गई कि रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस्तेमाल किया है।
यहां देखिए रोहित शर्मा का वो वीडियो
https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1599692874140241920?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1599692874140241920%7Ctwgr%5E52cbe01264e4a9ac0b0c27916c92c9ade466a67a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Fban-vs-ind-suryakumar-yadavs-sign-captured-on-rohit-sharmas-bat-in-viral-video%2F
बात करें इस मुकाबले की तो यहां रोहित अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वो 31 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया था। उनके आउट होने के बाद भारत की पारी एकदम से लड़खड़ा गई और पूरी टीम 41.2 ओवर में 186 रन पर सिमट गई।
इसके बाद बांग्लादेश ने 4 ओवर पहले ही 9 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। बांग्लादेश की जीत के हीरो मेहदी हसन मिराज रहे थे। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए मुस्तफिजुर रहमान के साथ 41 गेंद में नाबाद 51 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को रोमांचक जीत दिलाई थी। अब इस सीरीज का दूसरा मैच 7 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा।