क्या देविशा शेट्टी भी हार्दिक पांड्या के MI के कप्तान बनने से हैं नाखुश? Cryptic स्टोरी साझा कर फिर किया डिलीट
देविशा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया लेकिन थोड़ी देर के बाद ही उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
अद्यतन - दिसम्बर 16, 2023 5:30 अपराह्न

15 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को आगामी संस्करण के लिए अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। हालांकि इसके तुरंत ही बाद भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया लेकिन थोड़ी देर के बाद ही उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
बता दें, हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। पिछले कई संस्करणों में रोहित शर्मा ने ही मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की थी लेकिन अब आगामी सीजन में यह भूमिका हार्दिक पांड्या निभाते हुए नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया।
मुंबई इंडियंस के तमाम फैंस इस बात से काफी खुश थे कि आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि जैसे ही टीम ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया तमाम फैंस काफी निराश हो गए। हालांकि इन सब के बीच में ही देविशा शेट्टी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा की जिसमें लिखा था कि, ‘जिस तरीके से आप लोगों को ट्रीट करते हैं उसके लिए आपको सब लोग याद रखते हैं।’

सूर्यकुमार यादव ने भी साझा की अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी
बता दें, सूर्यकुमार यादव ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की थी जिसमें दिल टूटा हुआ इमोजी बना हुआ था। तमाम लोगों का मानना है कि सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान बनने की लिस्ट में शामिल थे और वो इस बात से काफी निराश है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नियुक्त नहीं किया।
फिलहाल तमाम लोग सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने की प्रतिक्रिया को लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं। सभी का यही मानना है कि आगामी सीजन में रोहित शर्मा को ही मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी करनी चाहिए थी। अब देखना यह है कि हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस टीम में क्या बदलाव देखने को मिलता है?