T20 WC 2026: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान सुपर 8 मैच बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना हुआ रद्द
मैच रेफरी ने दोनों टीमों में 1-1 अंक बांट दिया है।
अद्यतन - फरवरी 21, 2026 9:31 अपराह्न

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण की आज 21 फरवरी, शनिवार से शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जाने वाला 41वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।
मुकाबले में टाॅस समय से हुआ, जिसमें पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन मुकाबले में भारी बारिश की वजह से एक एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। इस वजह से मैच मैच रेफरी व ऑफिशिएल्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। रात 9 बजकर 10 मिनट पर अंपायर्स द्वारा आखिरी बार मैदान का निरीक्षण किया गया। लेकिन हालात मैच के पक्ष में नहीं दिखे, जिस वजह से इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया।
खैर, इस मैच के लिए पाकिस्तान के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक और न्यूजीलैंड ने तीन बदलाव किए थे। पाकिस्तान ने ख्वाजा नफे की वजह अनुभवी फखर जमान को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। जबकि न्यूजीलैंड में कप्तान मिचेल सेंटनर की वापसी के साथ स्पिनर ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन भी टीम में वापिस लौटे। फर्ग्यूसन जैकब डफी की जगह, जबकि सोढ़ी को कायल जैमिंसन की जगह टीम में जगह मिली है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड (NZ):
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
पाकिस्तान (PAK):
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
खैर, अब जबकि सुपर 8 का यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है, तो मैच रेफरी ने दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया गया है। बता दें कि सुपर 8 मैचों के लिए आईसीसी की ओर से किसी भी तरह का रिजर्व डे नहीं रखा है। इस वजह से दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया गया। तो वहीं, अब सुपर 8 में अपने अगले मैच में पाकिस्तान इंग्लैंड का सामना करेगी, जबकि इंग्लैंड को अपना अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है।