ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 वार्म-अप मैच के दौरान स्विच-हिट का प्रयास महंगा पड़ सकता था ग्लेन मैक्सवेल को; देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 वार्म-अप मैच के दौरान स्विच-हिट का प्रयास महंगा पड़ सकता था ग्लेन मैक्सवेल को; देखिए वीडियो

ग्लेन मैक्सवेल युजवेंद्र चहल के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलते हुए खतरनाक हादसे का शिकार होने से बच निकले।

Glenn Maxwell (Image Source: Twitter)
Glenn Maxwell (Image Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 अक्टूबर को गाबा में खेले गए आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के वार्म-अप मैच के दौरान भयानक हादसा होते-होते रह गया। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल खुदकिस्मती से भयावह चोट का शिकार होने से बाल-बाल बचे।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 वार्म-अप मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल को उनकी आंख के पास युजवेंद्र चहल के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में चोट लग गई। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने उस समय हेलमेट नहीं पहना हुआ था और गेंद उनके बल्ले से टकराकर उनकी आंख पर जा लगी।

ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ चोटिल होने से बाल-बाल बचे

हालांकि, मैक्सवेल भाग्यशाली थे कि उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं लगी, वरना यह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता था। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 13वें ओवर में घटी। जब भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपना दूसरा ओवर फेंक रहे थे, तभी मैक्सवेल ने पसंदीदा रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का फैसला किया, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता था।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने एक रिवर्स लैप शॉट का प्रयास करते हुए बल्ले को स्विच किया और गेंद को मिड-विकेट क्षेत्र की ओर मार दिया। नतीजन गेंद उनकी दाहिनी आंख को हिट करते होते निकली, जिसके तुरंत बाद वह असजह महसूस करते हुए नजर आए, लेकिन सौभाग्य से वह किसी गंभीर चोट का शिकार होने से बच निकले।

इस बीच, खेल को तुरंत रोक दिया गया और ग्लेन मैक्सवेल की मैदान पर ही अनिवार्य जांच की गई। जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को खेलने के लिए मंजूरी दी गई, सबसे पहले उन्हें हेलमेट लगाने के लिए कहा गया और उन्होंने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया। इस पूरी घटना के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल पूरे समय मैक्सवेल और आरोन फिंच के इर्द-गिर्द ही नजर आए और उनसे लगातार हालचाल पूछते रहे।

यहां देखिए वीडियो –

आपको बता दें, मैक्सवेल की पारी का अंत भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने किया, उन्होंने इस मैच में 16 गेंदों में 23 रन बनाए, वहीं ऑस्ट्रेलिया को इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 वार्म-अप मैच में भारत के खिलाफ छह रनों की हार झेलनी पड़ी।

close whatsapp