टी-20 वर्ल्ड कप 2022: लियम लिविंगस्टोन की वापसी का आगाज ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा; देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: लियम लिविंगस्टोन की वापसी का आगाज ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा; देखिए वीडियो

लियम लिविंगस्टोन ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

Liam Livingstone (Image Source: Twitter)
Liam Livingstone (Image Source: Twitter)

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और खेल के बेहतरीन पावर हिटरों में से एक लियम लिविंगस्टोन ने 17 अक्टूबर को ब्रिस्बेन के गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के वार्म-अप मैच में विशालकाय छक्का लगाकर अपनी दमदार वापसी का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें, दाएं-हाथ के बल्लेबाज को चोट के कारण काफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से चूकना पड़ा, लेकिन अब वह फिट है, और ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए उपलब्ध है। इस बीच, इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 17 अक्टूबर को गाबा में खेले गए 19 ओवरों के वार्म-अप मैच में 15वें ओवर में 161 रनों का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट की जीत दर्ज की।

लियम लिविंगस्टोन ने की मैदान में दमदार वापसी

इस बीच, लियम लिविंगस्टोन ने काफी लंबे अंतराल के बाद इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 वार्म-अप मैच में वापसी की और अपने दो ओवरों में आठ रन देकर एक विकेट लिया और साथ ही 16 गेंदों में 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, और इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनका वापसी में इस तरह का प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इंग्लैंड के लिए बेहद सकारात्मक और विरोधी टीमों के लिए चेतावनी है।

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर ने अपने शानदार कैमियो के दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए, जिसमे से एक छक्का इतना विशाल था कि इसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, शादाब खान ने इंग्लैंड की पारी का नौवां ओवर डाला, और लिविंगस्टोन ने इस ओवर की पहली गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑन क्षेत्र की ओर अपनी पूरी ताकत से घुमाते हुए खेला। उन्होंने गेंद को इतनी खूबसूरती से मारा गया कि वह गाबा की छत के ऊपर चली गई, और सभी को गेंद को देखने के लिए आंखो पर जोर डालना पड़ा।

चूंकि सभी को पता है कि गाबा स्टेडियम पहले से ही काफी विशाल है, जिसकी बॉउंड्री भी काफी बड़ी हैं, और इस तरह का शॉट खेलना कोई मजाक नहीं है। नतीजन ऑन एयर कमेंटेटर भी लिविंगस्टोन के विशाल छक्के से काफी प्रभावित हुए और शानदार पावर-हिटिंग के लिए उनकी प्रशंसा की।

यहां देखिए वीडियो –

https://twitter.com/Vaishnaviiyer14/status/1581960763123503104

close whatsapp