सौरव गांगुली के मुताबिक भारत के अलावा यह तीन टीमें पहुंचेगी T20 WC के सेमीफाइनल में - क्रिकट्रैकर हिंदी

सौरव गांगुली के मुताबिक भारत के अलावा यह तीन टीमें पहुंचेगी T20 WC के सेमीफाइनल में

पहले राउंड टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद श्रीलंका, आयरलैंड, जिंबाब्वे और नीदरलैंड ने सुपर 12 में अपनी जगह बनाई थी।

sourav ganguly (source-twitter)
sourav ganguly (source-twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में हो चुकी है। अभी तक ग्रुप 12 स्टेज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी वहीं एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को मात दी। आज यानी 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला खेला जाना है और तमाम प्रशंसक इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसी के साथ तमाम लोग इस चीज को लेकर काफी परेशान हैं कि आखिर वो कौन सी चार टीमें होंगी जो सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी। भारत के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टी-20 वर्ल्ड कप की टॉप 4 यानी सेमीफाइनल टीमों को लेकर अपना पक्ष रखा। बता दें, गांगुली ने टीम इंडिया के लिए कई मुकाबले खेले हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे को बताया कि, ‘जो पहले हुआ उसके बारे में बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है। भारत टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है। वर्ल्ड कप के मुकाबलों में चुनौती काफी अलग होती है। जो टीम इन दो से तीन हफ्तों में अच्छा प्रदर्शन करेगी वही अपनी पहचान बना पाएगी। पहले कहना उचित नहीं होगा लेकिन हमारी टीम काफी अच्छी है। हमारे पास विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं।

सौरव गांगुली ने सेमीफाइनल के लिए इन चार टीमों के लिए नाम

पहले राउंड टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद श्रीलंका, आयरलैंड, जिंबाब्वे और नीदरलैंड ने सुपर 12 में अपनी जगह बनाई थी। अब टॉप की 12 टीमें इस टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी। इसी के साथ पूर्व BCCI अध्यक्ष ने सेमीफाइनल की टीमों के नाम लिए।

सौरव गांगुली ने कहा कि, ‘मैं भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को चुनूंगा, ये टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास शानदार गेंदबाजी लाइनअप और ऑस्ट्रेलिया में वो जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे।’

अब देखना यह होगा कि सौरव गांगुली की यह भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है। इस बार एसोसिएट टीमों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब देखना यह होगा कि कौनसी वो 4 टीमें होंगी जो सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

close whatsapp