IND vs BAN: सुपर 8 मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया, हार्दिक पांड्या ने दिखाय ऑलराउंड खेल
गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने झटके 3 विकेट
अद्यतन - Jun 22, 2024 11:44 pm

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप का 47वां मैच, आज 22 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या के हरफनमौला खेल और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर 50 रनों से जीत हासिल की है।
मुकाबले में मैन इन ब्लू को जीत दिलाने में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही यह जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं।
भारत ने गेंदबाजी के दम पर जीता मैच
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की।
विराट कोहली 37 तो कप्तान रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 36 रन बनाए, तो वहीं अंत में पांड्या 50* रन बनाकर नाबाद रहे, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने एक मजबूत टारगेट बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखा।
लेकिन जब बांग्लादेश भारत से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के लिए सिर्फ कप्तान नजमुल हुसैन शन्तो ही 40 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका।
दूसरी ओर, भारत की ओर गेंदबाजी में कमाल का खेल देखने को मिला, खासकर स्पिनर कुलदीप यादव से। कुलदीप ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, तो अर्शदीप सिंह व जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा 1 विकेट हार्दिक पांड्या को भी मिला।
𝘼 𝙘𝙡𝙞𝙣𝙞𝙘𝙖𝙡 𝙨𝙝𝙤𝙬 𝙞𝙣 𝘼𝙣𝙩𝙞𝙜𝙪𝙖 𝙛𝙧𝙤𝙢 #𝙏𝙚𝙖𝙢𝙄𝙣𝙙𝙞𝙖! 👏 👏
A 5⃣0⃣-run win over Bangladesh for @ImRo45 & Co as they seal their 2️⃣nd win on the bounce in Super Eight. 🙌 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/QZIdeg3h22 #T20WorldCup | #INDvBAN pic.twitter.com/GJ4eZzDUaA
— BCCI (@BCCI) June 22, 2024