IND vs AFG: अफगानिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 273 रनों का लक्ष्य, हशमतुल्लाह शाहीदी ने खेली कप्तानी पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AFG: अफगानिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 273 रनों का लक्ष्य, हशमतुल्लाह शाहीदी ने खेली कप्तानी पारी

अफगान टीम के लिए हशमतुल्लाह शाहीदी ने खेली 80 रनों की कप्तानी पारी

India vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)
India vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)

CWC 2023, IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 9वां मैच आज 11 अक्टूबर, बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली अफगान टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 273 रनों का टारगेट रखा है।

दूसरी ओर, अफगान टीम के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी ने कप्तानी पारी खेलती हुई शानदार 80 रन बनाए। बता दें कि शाहीदी ने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके और 1 छक्का लगाया। साथ ही वह मैच में टीम के टाॅप स्कोरर भी रहे।

भारत बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 9, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए हैं। टीम की ओर से शाहीदी की 80 रनों की पारी के अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 62 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके अलावा रहमनुल्लाह गुरबाज ने 21, इब्राहिम जादरान ने 22 और मोहम्मद नबी ने 19 रनों का योगदान दिया। हालांकि, ऑलराउंडर राशिद खान 12 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए, जिनसे टीम को काफी उम्मीदें थी। तो वहीं अंत में नवीन उल हक 9* और मुजीब उर रहमान 16* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, आपको भारत की गेंदबाजी के बारे में आपको जानकारी दें तो जसप्रीत बुमराह को सर्वाधिक 4 विकेट मिले तो दो विकेट हार्दिक पांड्या ने लिए। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर व कुलदीप यादव को भी 1-1 विकेट मिला।

खैर , अब देखने लायक बात होगी कि क्या टीम इंडिया अफगानिस्तान से मिले 273 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: जानें भारत क्यों आ रहे हैं पीसीबी प्रमुख Zaka Ashraf 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?