T20 Cricket World Cup 2024, AUS vs SCO आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Australia vs Scotland के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-35, AUS vs SCO Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया vs स्कॉटलैंड के बीच का मैच कौन जीतेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 35वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा

AUS vs SCO (Photo Source: X/Twitter)
AUS vs SCO (Photo Source: X/Twitter)

AUS vs SCO Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 35वां मुकाबला डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया (Australia) और स्कॉटलैंड ((Scotland) के बीच 16 जून को खेला जाएगा। ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, टीम पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। वहीं स्कॉटलैंड तीन मैचों में दो जीत और 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, सुपर-8 में पहुंचने के लिए टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मुकाबले में नामिबिया के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं स्कॉटलैंड ने ओमान को 7 विकेट से हराया था।

AUS vs SCO Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, ग्रुप-B, 35वां मैच
वेन्यू डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड
दिन और समय 16 जून, रविवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। जिसके चलते यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच स्पिनरों के लिए भी अनुकूल हो जाएगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

स्कॉटलैंड (Scotland):

जॉर्ज मंसी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्कुलन, रिची बेरिंग्टन (कप्तान), मैथ्यू क्रास (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, क्रिस सोल, ब्रैड वील, सफयान शरीफ

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

ट्रैविस हेड ने पिछले मैच में नामिबिया के खिलाफ 17 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रनों की पारी खेली थी। वह स्कॉटलैंड के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

एडम जम्पा ने पिछले मैच में 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिया था। वह स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में भी शानदार खेल दिखा सकते हैं।

AUS vs SCO Today’s Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 20-30

पहली पारी का स्कोर- 90-100

ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 170-180

ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

close whatsapp