T20 Cricket World Cup 2024, SL vs SA आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Sri Lanka vs South Africa के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-4, SL vs SA Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चौथा मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

SL vs SA (Photo Source: Getty Images)
SL vs SA (Photo Source: Getty Images)

Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चौथा मुकाबला श्रीलंका (Sri Lanka) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच 3 जून को नासाउ क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क (Nassau County Cricket Stadium, New York) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने से पहले श्रीलंका ने दो वॉर्मअप मैच खेले हैं। पहले में नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम को 20 रनों से हार झेलनी पड़ी। वहीं दूसरे में श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ 41 रनों से जीत दर्ज की थी।

SL vs SA Pitch Report (पिच रिपोर्ट)- नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने से पहले यहां कुछ वॉर्मअप मैच खेले गए हैं, जिस दौरान गेंदबाज और बल्लेबाजों दोनों के लिए ही यह पिच अच्छी नजर आई है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है। टॉस जीतकर यहां कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

SL vs SA Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका, ग्रुप-डी, चौथा मैच
वेन्यू नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
दिन और समय 3 जून, सोमवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच 17
श्रीलंका ने जीता 5
साउथ अफ्रीका ने जीता 12
नो रिजल्ट 0

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

श्रीलंका (Sri Lanka):

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), दिलशान मदुशंका, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, दुश्मंथा चमीरा

साउथ अफ्रीका (South Africa):

रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, गेराल्ड कोएत्जी, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हाल ही में आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी क्लासेन वही फॉर्म बरकरार रख सकते हैं। हेनरिक क्लासेन ने अब तक 43 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 22.56 के औसत और 147.65 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने भी आईपीएल में अपना शानदार खेल दिखाया है। वह भी टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए अपना फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। पथिराना ने अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 9.56 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं।

SL vs SA Today’s Match Prediction: साउथ अफ्रीका जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर– 40-50

पहली पारी का स्कोर– 160-170

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर– 50-60

पहली पारी का स्कोर– 180-190

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

यहां पढ़िए : SL vs SA Dream11 Prediction,

close whatsapp