T20 World Cup 2024: Super-8, Match-44, AUS vs BAN Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश के बीच का मैच कौन जीतेगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - जून 20, 2024 1:05 अपराह्न

AUS vs BAN Match Preview (मैच प्रीव्यू):
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 44वां मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया (Australia) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच 21 जून को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें भारत और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप-1 का हिस्सा है।
ग्रुप स्टेज राउंड में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में 4 मैचों में 4 जीत, 8 अंकों के साथ पहले स्थान और बांग्लादेश ने ग्रुप-डी में 4 मैचों में तीन जीत, 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाकर सुपर-8 में जगह बनाई है।
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हराया था।
AUS vs BAN Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, सुपर-8, ग्रुप-1, 44वां मैच |
| वेन्यू | सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, एंटीगुआ |
| दिन और समय | 21 जून, शुक्रवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| खेले गए कुल मैच | 10 |
| ऑस्ट्रेलिया ने जीते | 6 |
| बांग्लादेश ने जीते | 4 |
| नो रिजल्ट | 0 |
| टाई | 0 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। खेल की दूसरी पारी में पिच धामी हो जाती है जिसके चलते यहां रन बनाना आसान नहीं होता है। कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मिचेेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जम्पा
बांग्लादेश (Bangladesh):
तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हर्दोय, महमुदुल्लाह, जाकेर अली, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
मार्कस स्टोइनिस ने पिछले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली थी। वह बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
एडम जम्पा ने ग्रुप स्टेज राउंड में शानदार खेल दिखाया था। पिछले मैच में जम्पा ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया था। वह बांग्लादेश के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
AUS vs BAN Today’s Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया जीतेगा आज का मैच
सिनैरियो 1
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 30-40
पहली पारी का स्कोर- 150-160
ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 190-200
ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की