IND vs PAK

T20 World Cup 2024: करोड़ों में बिक रहे हैं IND vs PAK मैच के टिकट, जाने क्या है पूरा मामला

भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क के Nassau County International Stadium में मुकाबला खेला जाएगा।

IND vs PAK (Pic Source-Twitter)
IND vs PAK (Pic Source-Twitter)

इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, भारत और पाकिस्तान के ऐसे कई फैंस हैं जो इन दोनों देशों के बीच इस टूर्नामेंट में क्रिकेट मैच का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क के Nassau County International Stadium में मुकाबला खेला जाएगा। तमाम फैंस यही चाहेंगे कि इस महत्वपूर्ण मुकाबले के टिकट को वो खरीदे और स्टेडियम में बैठकर मैच का लुफ्त उठाए। आधिकारिक साइट पर इस टिकट की कीमत की शुरुआत $6 यानी INR 49 से की गई है।

हालांकि रीसेल मार्केट में टिकट की कीमतें काफी बढ़ गई है। भारत के पाकिस्तान और कनाडा के खिलाफ मैच के टिकट की आधिकारिक बिक्री कुछ ही समय में गायब हो गई। हालांकि इसके बाद रीसेल प्लेटफॉर्म जैसे Stubhub और SeatGeek में टिकट की कीमत काफी ज्यादा थी। तमाम लोग टिकट की कीमत को देखकर काफी हैरान थे। यह टिकट लगभग 1.84 करोड़ रुपए में बिक रहे थे।

बता दें, यह कीमत ओरिजिनल कीमत से दुगनी थी। इसे देखकर तमाम लोग इस चीज का अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जल्द ही होगी शुरुआत

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतरीन मुकाबला खेला गया था जिसमें मेजबान भारत ने जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। भारत के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान ने खिलाड़ियों ने काफी खराब बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी।

भारत की बात की जाए तो उन्होंने इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी लेकिन टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?