साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल में कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11, संभावित टीम पर डालें एक नजर 

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल में कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11, संभावित टीम पर डालें एक नजर 

दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)
South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 4 मार्च से सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत हो जाएगी। इसी क्रम में जारी टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है।

दोनों ही टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। टीमों की एक गलती और उनका टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा।

दोनों टीमों के अभी तक के सफर पर एक नजर

सुपर 8 से पहले साउथ अफ्रीका ने ग्रुप डी में अपने सभी चार मैच जो न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा के खिलाफ खेले गए थे, सभी में जीत हासिल की और ग्रुप को 8 अंकों के साथ टाॅप पर फिनिश किया। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अपनी इस फाॅर्म को सुपर 8 में जारी रखा। प्रोटियाज ने भारत के खिलाफ 76, वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट और जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की।

दूसरी ओर, कीवी टीम भी साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप डी में थी। न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में खेले गए चार मैचों में 3 में जीत हासिल की और उसे एकमात्र हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही मिली। सुपर 8 कीवी टीम का पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द हो गया, तो श्रीलंका के खिलाफ उसने 61 रनों से मैच जीता और इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से गंवाया। हालांकि, पाकिस्तान के बराबर 3 अंक होने के बावजूद, बेहतर रनरेट के चलते न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

SA vs NZ मैच डिटेल्स

मैच  साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, पहला सेमीफाइनल, टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख व समय (IST) 4 मार्च, बुधवार शाम 7 बजे से
वेन्यू ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
ब्राॅडकास्टिंग व लाइव स्ट्रीम जियोस्टार नेटवर्क चैनल और जियोस्टार (ऐप व वेबसाइट)

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका (SA):

एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

न्यूजीलैंड (NZ):

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी

close whatsapp