T20 World Cup 2026, Super-8: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 World Cup 2026, Super-8: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में बदलाव किए

New Zealand vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)
New Zealand vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

आज 21 फरवरी, शनिवार से जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में सुपर 8 का पहला मैच आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

तो वहीं, मुकाबले में दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए हैं। पाकिस्तान ने ख्वाजा नफे की वजह अनुभवी फखर जमान को वापिस प्लेइंग 11 में शामिल किया है। जबकि न्यूजीलैंड ने टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टाॅस के समय बताया कि खुद के अलावा स्पिनर ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है। फर्ग्यूसन जैकब डफी की जगह, जबकि सोढ़ी को कायल जैमिंसन की जगह टीम में जगह मिली है।

मैच के लिए दोनों टीमों के प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड (NZ):

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

पाकिस्तान (PAK):

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो की पिच रिपोर्ट

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है। खासकर स्पिनर्स को यहां काफी ज्यादा मदद मिलती है। स्पिनर्स इस पिच पर बड़े मैच विनर्स साबित हो सकते हैं।

मैदान पर खबर लिखे जाने तक कुल 64 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 27 पहली बैटिंग करने वाली टीम तो 36 दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने मुकाबले जीते हैं। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर यहां पर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। साथ ही स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 144 रन है।

close whatsapp