विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच सच में दोस्ती हो गई क्या?
कल के मैच में विराट-रोहित के बीच दिखा अच्छा तालमेल।
अद्यतन - Feb 7, 2022 8:46 am

टीम इंडिया के नए कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच कई बार अनबन की खबरें सामने आ चुकी है, लेकिन हर बार ये दोनों ही खिलाड़ी इस मुद्दे को मीडिया के सामने हंसकर टाल देते हैं। साथ ही कई बार रोहित और विराट ने मीडिया पर ही इन खबरों को लेकर अलग-अलग आरोप लगाए हैं, वहीं अब कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो शायद कुछ और ही इशारा कर रही है।
रोहित शर्मा से दोस्ती करने में भलाई समझी शायद विराट ने
विराट कोहली और विवादों का नाता गहरा होता जा रहा है, कप्तानी को लेकर कोहली और BCCI के बीच हुए विवाद ने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं कई विराट की रोहित से भी विवादों की खबरें आई है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच के दौरान कुछ पल ऐसे भी आए जिसने सभी को उत्साहित कर दिया। भले ही इस मैच में विराट का बल्ला ना चला हो, लेकिन फिर भी उन्होंने सभी को अपना फैन फिर से बना दिया।
*कल के मैच में विराट-रोहित के बीच दिखा अच्छा तालमेल।
*फील्डिंग के दौरान रोहित को सलाह देते नजर आए विराट कोहली।
*सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं दोनों की तस्वीरें।
*टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता है पहला वनडे मैच।
कल के मुकाबले से दोनों ही खिलाड़ी की एक वायरल तस्वीर
https://twitter.com/ArtiBaj14524254/status/1490512110064844802?s=20&t=_Y5lv4aIiSgg_FAq7gx82w
टीम इंडिया को मिली साल की पहली जीत
वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हुई इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने चोट के साथ वापसी की है, साथ ही टीम के लिए साल की पहली जीत भी लेकर आए हैं। इससे पहले इस साल की शुरूआत में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेली थी और दोनों में ही टीम इंडिया एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। दूसरी ओर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है और अगला मैच अब 9 तारीख को खेला जाएगा।