आप 'मास्टर शेफ' मोहम्मद शमी से नहीं मिले क्या, आग लगा रहा है उनका नया वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

आप ‘मास्टर शेफ’ मोहम्मद शमी से नहीं मिले क्या, आग लगा रहा है उनका नया वीडियो

मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई रील वीडियो की शेयर।

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शमी हर दिन कोई ना कोई नई पोस्ट शेयर करते ही रहते हैं, साथ ही उनकी रील्स भी कमाल की होती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जिसमें तेज गेंदबाज कुछ अलग काम कर रहे हैं।

मोहम्मद शमी होंगे WTC के लिए टीम के अहम गेंदबाज

टीम इंडिया को IPL के बाद जून महीने में WTC का फाइनल खेलना है, जहां रोहित की टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा और चोट के कारण जसप्रीत बुमराह ये फाइनल नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए प्रमुख गेंदबाज रहने वाले हैं।

ये किस लाइन में आ गए मोहम्मद शमी अब?

*मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई रील वीडियो की शेयर।
*इस रील वीडियो में शमी का दिखा काफी अलग अवतार।
*जहां वीडियो में तेज गेंदबाज सलाद काटते हुए आ रहा है नजर।
*सोशल मीडिया पर फैन्स पसंद आया शमी का ये अवतार।

मोहम्मद शमी की ये रील हो रही है काफी वायरल

फिलहाल IPL खेल रहे हैं शमी

दूसरी ओर तेज गेंदबाज शमी इस समय IPL खेल रहे हैं, जहां वो गुजरात टीम का हिस्सा हैं और वो इस टीम के भी प्रमुख गेंदबाज बने हुए हैं। साथ ही इस सीजन में अब तक हुए मुकाबलों में गुजरात टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और इस टीम की हर कोई जमकर तारीफ भी कर रहा है।

सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी का एक पोस्ट

close whatsapp