विराट कोहली ने लगाई एक और इंस्टा स्टोरी, क्या टीम इंडिया में कुछ गड़बड़ चल रही है?
एक बार फिर से खबरों में आई विराट की इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - जून 15, 2023 1:57 अपराह्न

आज के समय में टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने मन की बात सोशल मीडिया के जरिए बताते हैं, विराट कोहली भी इन दिनों कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। जहां विराट आए दिन इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई नई स्टोरी लगाकर फैन्स को हैरान कर रहे हैं, वहींं उनकी इंस्टा स्टोरी कुछ बड़ी चीज की ओर इशारा कर रही है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
खिताबी जंग में फिर नहीं चला विराट का बल्ला
जी हां, ICC की खिताबी जंग में विराट कोहली बल्लेबाजी में आज तक फेल रहे हैं, WTC 2023 फाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पहली पारी में विराट ने 14 रन बनाए, तो दूसरी पारी में उनके बल्ले से 49 रन ही निकले।
विराट कोहली अपनी इंस्टा स्टोरी से क्या सच सामने लाना चाहते हैं?
*एक बार फिर से खबरों में आई विराट की इंस्टा स्टोरी।
*नई इंस्टा स्टोरी पर विराट ने फिर कुछ संदेश वाली तस्वीर लगाई।
*बदलाव के साथ आगे बढ़ने की लिखी है इंस्टा स्टोरी पर बात।
*लगातार ऐसी स्टोरी पोस्ट कर रहे हैं कोहली इन दिनों।
आज विराट कोहली ने लगाई है ये इंस्टा स्टोरी
कुछ दिनों पहले भी चुप रहने से जुड़ी लगाई थी स्टोरी
टीम इंडिया को WTC 2023 फाइनल में करारी हार मिली थी, जिसके बाद विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी और इस स्टोरी में चुप रहने जुड़ी एक बात लिखी थी और ऐसी कुछ स्टोरी सिराज ने भी WTC फाइनल के दौरान लगाई थी।