वेस्टइंडीज में आधी रात पार्टी करते पकड़े गए टीम इंडिया के खिलाड़ी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज में आधी रात पार्टी करते पकड़े गए टीम इंडिया के खिलाड़ी!

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों का एक वीडियो आया सामने।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरा पर है, यहां टीम ने वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है और अब टी-20 सीरीज की बारी है। लेकिन इस बीच टीम का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को घर में दी मात

दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज रखी गई है, जिसमें से शुरूआत के 2 मुकाबलें आखिरी ओवर तक गए और काफी रोमांचक रहे। इन दोनों ही मैच को टीम इंडिया ने जीत कर वेस्टइंडीज को सीरीज हरा दी, साथ ही अपनी जीत का रिकॉर्ड भी कायम रखा।

वेस्टइंडीज में पार्टी कर रही टीम इंडिया का वीडियो हुआ लीक!

*टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों का एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में आधी रात पार्टी करते दिख रहे हैं सभी खिलाड़ी।
*इस वीडियो को सूर्यकुमार की वाइफ ने लगाया था इंस्टा स्टोरी पर।
*कुछ ही देर में काफी ज्यादा वायरल हो चुका है ये वाला वीडियो।

वेस्टइंडीज में ये क्या कर रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

कब होगा आखिरी वनडे मैच?

टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा थोड़ा लंबा होने वाला है, जिसके तहत 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच कल यानी की 27 जुलाई को खेला जाएगा। जिसके बाद खिलाड़ियों को 1 दिन का ब्रेक मिलेगा, फिर 29 जुलाई से टी-20 सीरीज शुरू होगा जाएगी।

सीनियर खिलाड़ी पहुंच चुके हैं टी-20 सीरीज के लिए

BCCI ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी वेस्टइंडीज पहुंच चुके हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, पंत, कुलदीप और अश्विन का नाम शामिल है।

close whatsapp