ये क्या! IPL की तैयारियों में अभी से कड़ी मेहनत शुरू कर दी जसप्रीत बुमराह ने तो - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या! IPL की तैयारियों में अभी से कड़ी मेहनत शुरू कर दी जसप्रीत बुमराह ने तो

इन दिनों बुमराह हैं सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही एक्टिव।

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

टीम इंंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी समय से क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं, जिसका कारण है उनको लगी चोट। लेकिन अब ये तेज गेंदबाज चोट से उबर रहा है और मैदान में वापसी की तैयारी में जुटा है, जिसका नजारा हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला है और बुमराह का नया पोस्ट उनकी IPL टीम को काफी खुश कर देगा।

जसप्रीत बुमराह ने 2 बड़े टूर्नामेंट किए मिस

जी हां, इस साल जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए 2 बड़े टूर्नामेंट मिस किए हैं, जिसका कारण था उनकी लगी गंभीर चोट। पहले वो एशिया कप से बाहर हुए, उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले वो टीम से बाहर हो गए और उनकी जगह शमी को टीम में शामिल किया गया।

नेट्स में अपनी गेंदों से आग लगा रहे हैं जसप्रीत बुमराह

*इन दिनों बुमराह हैं सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही एक्टिव।
*जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर नई रील वीडियो की है शेयर।
*नेट्स में गेंदबाजी अभ्यास कर रहे हैं बुमराह इन दिनों।
*साथ ही ये गेंदबाज पहले से ज्यादा लग रहा है काफी फिट।

नजर डालते हैं जसप्रीत बुमराह के इस नए वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

अपने आप को पूरी तरह फिट कर के लौटेंगे बुमराह इस बार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को लगी है चोट

इस समय टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है और अब टीम इंडिया को 2023 की शुरूआत में 3 टीमों से सीरीज खेलनी है साथ ही उसके बाद 2 महीने का लंबा IPL भी खेला जाना है।

close whatsapp